ग्वालियर में खतरनाक बदमाश के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ग्वालियर में एंटी माफिया अभियान के तहत शातिर बदमाश के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
ग्वालियर, 19 जुलाई। ग्वालियर में प्रशासन ने एक बार फिर से एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक खतरनाक बदमाश के घर पर बुलडोजर चला कर उसके घर को जमींदोज करने की कार्रवाई की है। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई कृष्णा नगर मेवाती मोहल्ले में की गई। यहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर ने खतरनाक बदमाश लल्ला जाटव के मकान को जमींदोज कर दिया।

लल्ला जाटव ने अपने दोस्त की कर दी थी हत्या
पिछले दिनों लल्ला जाटव ने अपनी ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। लल्ला जाटव से उसका दोस्त राकेश लोधी अपनी उधारी के पैसे मांगने पहुंचा था। यहां लाला जाटव ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर राकेश लोधी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
आदतन अपराधी है लल्ला जाटव
लल्ला जाटव आदतन अपराधी है। लल्ला जाटव पर ग्वालियर शहर के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। लाला जाटव पर आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। लल्ला जाटव शातिर अपराधी है, जो आए दिन वारदातों को अंजाम देता रहता है।
अवैध रूप से कृष्णा नगर मेवाती मोहल्ले में बनाया था मकान
प्रशासन ने जब लल्ला जाटव की जानकारी जुटाई तो यह मालूम हुआ कि लाला जाटव ने अवैध रूप से मेवाती मोहल्ले में मकान बना लिया था और इसमें लल्ला जाटव अपने परिवार के साथ रह रहा था। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने लल्ला जाटव का मकान तोड़ने की कार्रवाई की।
पहले भी हो चुकी है शहर में एंटी माफिया अभियान के तहत कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा एंटी माफिया अभियान के तहत शहर में पहले भी बदमाशों के मकानों पर तोड़ने की कार्रवाई की जा चुकी है। एक छोटी बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के मकान को पिछले दिनों बहोडापुर इलाके में प्रशासन ने तोड़ने की कार्रवाई की थी। इसके अलावा कुछ अन्य बदमाशों के घर भी प्रशासन द्वारा जमींदोज करने की कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications