ग्वालियर में युवक अधिकारी बनने की कर रहा था तैयारी , बदमाशों ने कर दी हत्या

ग्वालियर में बाईक टकराने के विवाद पर अंकित शर्मा को मार दी गोली

ग्वालियर, 25 अगस्त। ग्वालियर में एक युवक की बीच चौराहे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से बाइक टकराने के मामूली विवाद पर युवक की जान ले ली गई। मृतक युवक भिंड का रहने वाला था और ग्वालियर में रहकर एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था ।

पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था अंकित

पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था अंकित

भिंड का रहने वाला अंकित एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था इसलिए वह अपनी मां के साथ ग्वालियर के शताब्दीपुरम में रह रहा था। बुधवार को अंकित शर्मा अपने घर से कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त के यहां पढ़ाई करने जा रहा है। बाइक लेकर अंकित अपने घर से निकल गया था।

टाइगर चौराहे पर हो गई बाइक की टक्कर

टाइगर चौराहे पर हो गई बाइक की टक्कर

अंकित शर्मा अपने घर से निकलकर जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंचा था तो टाइगर चौराहे पर अंकित की बाइक एक दूसरी बाइक से टकरा गई। बाइक टकराने के बाद दूसरी बाइक सवार युवकों ने अंकित से विवाद करना शुरू कर दिया। अंकित और दूसरी बाइक सवार लोगों के बीच विवाद होना शुरू हो गया।

साथियों को बुलाकर अंकित को मार दी गोली

साथियों को बुलाकर अंकित को मार दी गोली

अंकित का जब बाइक सवारों से झगड़ा हो रहा था तो बाइक सवार युवकों ने फोन करके अपने और साथियों को बुलवा लिया। अंकित अकेला पड़ गया और बाइक सवार बदमाश अंकित पर हावी होने लगे। इसके बाद एक बदमाश ने अंकित को गोली मार दी। गोली लगते ही अंकित सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद अंकित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारी बनने का देख रहा था सपना लेकिन बदमाशों ने ले ली जान

अधिकारी बनने का देख रहा था सपना लेकिन बदमाशों ने ले ली जान

अंकित के पिता किसान हैं और भिंड में रहकर खेती बाड़ी का काम करते हैं। अंकित अधिकारी बनना चाहता था इसलिए वह एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था। एमपीपीएससी की तैयारी के लिए वह अपनी मां के साथ ग्वालियर में रह रहा था। अधिकारी का सपना देख रहे अंकित को बीच सड़क पर दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत भी फैली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+