Gwalior News: फूलबाग चौराहे में दमाद को ससुराल वालों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने बचाई जान, Video
पुलिस के मुताबिक भोपाल निवासी इमरान की शादी ग्वालियर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा और मामला थाने से होकर कोर्ट तक पहुंच गया।

ग्वालियर शहर में पत्नी और ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी देना एक दामाद को महंगा पड़ गया। धमकियों से परेशान ससुराल वाले आग बबूला हो गए और उन्होंने धमकी देने वाले दामाद को बीच चौराहे में दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
ग्वालियर शहर के फूलबाग चौराहे में दोपहर की समय हंगामा खड़ा हो गया। 8/9 लोगों का झुंड एक युवक दौड़ा-दौड़ा कर पीटा रहे थे।पिटने वाला युवक भोपाल निवासी इमरान था। इमरान को पीटने वाले लोग उसके ससुराल वाले थे।
पुलिस की जानकारी अनुसार भोपाल निवासी इमरान की शादी ग्वालियर शहर में हुई थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी के बीच ए दिन विवाद होने लगा। मामला थाने से होकर न्यायालय तक पहुंच गया। न्यायालय में इमरान और उसकी पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है।
इसी केस की पेशी करने के लिए इमरान भोपाल से ग्वालियर आया हुआ था। ग्वालियर निवासी पत्नी भी अपने परिजनों के साथ न्यायालय में पेशी पर पहुंची थी। इमरान ने अपनी पत्नी के साथ उसके परिवार के आने पर विरोध कर विवाद करने लगा और फिर पत्नी और ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसकी धमकी से परेशान ससुराल वाले आग बबूला हो गए और उसके बाद नाराज ससुराल वालों ने इमरान को फूलबाग चौराहे के पास पकड़ लिया और दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और किसी तरह से इमरान की जान बचाई।
थाना टीआई प्रशांत यादव ने बताया कि पिटने वाले शख्स का मेडिकल करवाया जा रहा है इसकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications