Gwalior: सांप ने डसा तो शख्स ने उसे ही काट कर लिया बदला, फिर कोबरा को अस्पताल लेकर पहुंच गए घर वाले
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने सांप से काटे जाने का बदला लिया और सांप की मौत भी हो गई। 8 माह की मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया, जवाब में उसके पिता ने सांप पर हमला कर दिया और उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मामला भितरवार इकहरा गांव का हैं।
जानकारी अनुसार घर में खेल रही एक मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया। पिता ने जैसे ही इस घटना को देखा तो तत्काल सांप को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। मासूम बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन मरे हुए सर्प को भी अस्पताल लेकर पहुंचे, जिससे डॉक्टर समझ सकें की जहरीला है कि नहीं।

भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम इकहरा में एक 8 माह की मासूम बच्ची अर्पिता पुत्री सोनू घर में बने कमरे में खेल रही थी। इस दौरान अचानक रूम में कहीं से सांप आ गया। उसने मासूम को डस लिया। बच्ची दर्द से रोने चिल्लाने लगी। पिता ने सांप को देखकर मौके पर लाठी से हमला कर सांप को मौत के घाट उतार दिया। 8 माह की मासूम बच्ची को लेकर परिजन भितरवार सामुदायिक अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बच्ची का उपचार चल रहा है। बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications