Gwalior: रात के अंधेरे में चोरी छिपे बन रही थी स्मार्ट सड़क, सीईओ ने ठेकेदार और इंजीनियर पर की बड़ी कार्रवाई

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior News: ठंड के मौसम को देखते हुए रात में सड़क निर्माण पर लगी रोक के बावजूद रात के अंधेरे में चोरी छुपे बिना अधिकारियों को जानकारी दिए सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार और इंजीनियर पर स्मार्ट सिटी सीईओ ने कार्रवाई की है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर संबंधित फर्म पर कार्यवाही करते हुये नोटिस दिया गया है और संबंधित फर्म द्वारा नियुक्त इंजिनियर को भी साइट से तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए गए हैं।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हजीरा से पड़ाव रोड निर्माण के कार्य मे संबंधित ठेकेदार द्वारा लगातार कि जा रही अनिमियता को लेकर ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने संज्ञान लेते हुये संबंधित फर्म के खिलाफ कार्यवाही करते हुये नोटिस जारी किया है। वही फर्म द्वारा नियुक्त इंजिनियर अमित कौशिक को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के लिये निर्देशित किया है।

Smart road was being built secretly at night, CEO took major action against contractor and engineer

तोमर बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है ठेका

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हजीरा से पडाव तक नई रोड निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। इस रोड के निर्माण का ठेका तोमर बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला था। लेकिन संबंधित फर्म द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य मे लगातार मनमानी और अनियमितता की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसी तारत्मय मे पूर्व मे भी संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी गई थी। लेकिन इसके विपरित विगत रात भी ठेकेदार द्वारा स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारियो को बिना सूचना व अनुमति के लगभग 400 मीटर की डीबीएम डालने का कार्य किया गया। जिसकी वजह से उक्त कार्य का निरीक्षण नही किया जा सका।

Smart road was being built secretly at night, CEO took major action against contractor and engineer

ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से किये गए कार्य पर संज्ञान लेते हुये सीईओ स्मार्ट सिटी नीतू माथुर के निर्देशन पर ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुये तत्काल प्रभाव से उक्त कार्य को निरस्त करते हुये डीबीएम को उखाडकर पुन: इस कार्य को करने के लिये नोटिस दिया गया है। वही संबंधित फर्म द्वारा साइट पर नियुक्त इंजिनियर को भी लापरवाही बरतने और कार्य को गंभीरता से ना लेने के लिये तत्काल प्रभाव से हटाने के लिये निर्देशित किया गया है। वही फर्म को भविष्य मे इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर अनुबंध समाप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+