Singer Hans Raj Hans क्यों बोले ‘मैं पप्पुओं को सीरियस नहीं लेता..’, राहुल को अब मैच्योर हो जाना चाहिए

सूफी सिंगर और भाजपा सांसद हंस राज ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के बयान पर तीखा प्रहार किया है। ग्वालियर पहुंचे हंस राज बिलावल को पाकिस्तान का पप्पू बताया। राहुल पर कहा कि अब उन्हें मैच्योर हो जाना चाहिए।

gwalior

Singer Hans Raj Hans: सूफी सिंगर और भाजपा सांसद हंस राज हंस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय तानसेन संगीत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे है। हाल ही में पकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिस पर देशभर में विरोध हो रहा है। हंसराज बोले कि बिलावल भुट्टों पाकिस्तान का पप्पू है, और ऐसे पप्पुओं को वो सीरियस नहीं लेते। ऐसी मानसिकता के लोग अपनी इज्जत खुद गिरा रहे है। हंसराज ने राहुल गांधी पर भी चुटकी ली और बोले कि उन्हें अब काफी समय हो गया है, कम से कम अब तो मैच्योर हो जाना चाहिए।

hans raj

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर जहां देश भर विरोध की आग सुलग रही है, तो वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों के बयान ने नए मुद्दे को जन्म दे दिया। जगह-जगह पाकिस्तान और बिलावल भुट्टों के पुतले जलने के बाद भाजपा नेताओं ने जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा सांसद और सूफी सिंगर ने भी पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। एमपी के ग्वालियर तानसेन समारोह में पहुंचे हंसराज बोले कि आज दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सामने पीएम मोदी सीना तानकर खड़े होते है, जबकि पहले के प्रधानमंत्रियों की स्थिति ऐसी दिखाई पड़ती थी जैसे भारत भूखा हो। हंसराज ने बिलावल भुट्टों को पाकिस्तान का पप्पू बताया। उन्होंने कहा कि 'मैं ऐसे पप्पुओं को सीरियस नहीं लेता'।

singer hansraj

अच्छा बंदा है राहुल, लेकिन अब तो मैच्योर हो जाए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर भी हंसराज ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुझे पॉलिटिक्स नहीं आती, उसी तरह राहुल भी है। लेकिन जब आप किसी पार्टी को लीड कर रहे हो, लंबा अनुभव हो गया हो तो कम से कम अब मैच्योर हो जाना चाहिए। राहुल की यात्रा को उन्होंने महज दिखावा करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+