Shivpuri news : एक ही महिला से दो दोस्तों को हुआ प्यार, फिर हुई कत्ल की वारदात

शिवपुरी जिले में 2 जिगरी यार एक ही महिला से प्यार कर बैठे, जब दूसरे को इस बात की जानकारी लगी तो उसने खौफनाक साजिश रच डाली और गोली मारकर जिगरी यार की हत्या कर दी। 5 दिनों बाद उसका शव नदी किनारे मिला।

Shivpuri a girl friend shot friend,

शिवपुरी जिले में एक दोस्त ने अपने जिगरी यार की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को सिंध नदीं में ठिकाने लगा दिया। युवक का शव पत्थरों से दबा मिला। वारदात की वजह दोनों दोस्तों का एक ही महिला से प्रेस-प्रसंग बताया जा रहा है। यारी में दगा की ये घटना शिवपुरी के गांव की है।

जानिए पूरा मामला

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 35 साल मृतक राकेश रघुंवशी 13 दिसंबर से गुमशुदा था। पुलिस उसकी खोज कर रही थी। वहीं इंदार पुलिस ने आज पांच दिन बाद गुमशुदा युवक की लाश इंदार गांव में सिंध नदी के किनारे से बरामद की है। पुलिस ने मर्डर करने आरोपी दोस्त भैया चौहान को पकड़ लिया है।

एक ही महिला से करते थे मोहब्बत

एक ही महिला से करते थे मोहब्बत

जानकारी के मुताबिक भैया चौहान और राकेश रघुवंशी दोनों जिगरी यार थे। कुछ समय पहले दोनों ही दोस्तों को गांव की रहने वाली एक महिला से मोहब्बत हो गई । लंबे समय तक दोनों दोस्तों ने एक-दूसरे को यह बात नहीं बताई थी लेकिन जब इस बात की भनक भैया चौहान को लगी तो उसने अपने दोस्त राकेश को गोली मार दी।

पैसे उधार लिए थ

पैसे उधार लिए थ

मर्डर की एक ओर वजह ये भी सामने आई है। कि भैया चौहान ने दोस्त राकेश रघुवंशी से रुपए उधार लिए थे, जिन्हें वो वापस नहीं कर रहा था। इधर, राकेश लगातार उससे रुपए मांग रहा था। संभवत: भैया चौहान ने पैसे लौटाने की जगह अपने दोस्त राकेश को रास्ते से हटाना उचित समझा।

 पिस्टल लेकर यहां छुपा था आरोपी

पिस्टल लेकर यहां छुपा था आरोपी

राकेश के गुमशुदा हो जाने के बाद राकेश के दोस्त भैया चौहान का भी कोई पता नहीं लग रहा था। पुलिस लगातार भैया चौहान को खोज रही थी। पुलिस को सुराग लगा तो कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने रविवार को आरोपी भैया चौहान के मकान में तलाशी ली। तो भैया गेहूं की टंकी में पिस्टल लेकर छुपा मिला। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने एसडीओपी के सामने सारा राज उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+