बंगले पर छात्राओं को भेजने की बात कहते थे तत्कालीन जिला संयोजक, हॉस्टल अधीक्षका ने लगाए गंभीर आरोप

शिवपुरी के पोहरी एसडीएम ब्रजेन्द्र सिंह यादव पर हॉस्टल अधीक्षिका मे गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है

शिवपुरी, 9 अगस्त। शिवपुरी में आदिम जाति कल्याण विभाग के गर्ल्स हॉस्टल की अधीक्षिका ने तत्कालीन प्रभारी जिला संयोजक और वर्तमान में पोहरी एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिवपुरी कलेक्टर से शिकायत की है। हॉस्टल अधीक्षिका ने आरोप लगाते हुए कहा है कि तत्कालीन प्रभारी जिला संयोजक बृजेंद्र सिंह यादव उनसे कहते थी कि छात्राओं को बंगले पर भेजो या फिर आप ही बंगले पर आ जाया करो। कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच बैठा दी है।

girl

आदिम जाति कल्याण विभाग के गर्ल्स हॉस्टल की अधीक्षिका ने लगाया आरोप
आदिम जाति कल्याण विभाग के गर्ल्स हॉस्टल की अधीक्षिका राजकुमारी कोली ने शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को एक लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि तत्कालीन प्रभारी जिला संयोजक बिजेंद्र सिंह यादव ने उन्हें एक बार अपने बंगले पर बुलवाया था, बृजेंद्र सिंह यादव ने उनसे कहा था की रात्रि में छात्राओं को मेरे पास लेकर आओ किसी को कुछ मालूम नहीं चलेगा, जब मैंने मना किया तो उन्होंने यह तक कह दिया कि तुम ही एक रात के लिए मेरे पास आ जाओ।

बात नहीं मानने पर दी गई धमकी
हॉस्टल अधीक्षिका ने अपनी शिकायत के साथ ही कलेक्टर से कहा है कि जब उन्होंने बिजेंद्र सिंह यादव की बात नहीं मानी तो उन्हें स्थानांतरण की धमकी मिली और उन पर कई प्रकार से दबाव भी डाला गया था, लेकिन दबाव के आगे नहीं झुकी।

वर्तमान में पोहरी में एसडीएम के रूप में पदस्थ हैं बिजेंद्र सिंह यादव
वर्तमान में बिजेंद्र सिंह यादव पोहरी एसडीएम के रूप में पदस्थ हैं। इस मामले में बिजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस अधीक्षिका ने उनकी शिकायत की है वह अधीक्षिका लापरवाही के चलते सस्पेंड भी रह चुकी है।

कलेक्टर ने जांच दल किया गठित
हॉस्टल की अधीक्षिका द्वारा शिकायत किए जाने के बाद कलेक्टर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शिकायत की जांच करने के लिए एक जांच दल का भी गठन कर दिया है। कलेक्टर का कहना है कि जांच रिपोर्ट आ जाने पर यह निर्णय लिया जाएगा कि इसमें क्या कार्रवाई करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+