MP News: गरीब परिवारों के लिए सरकार बनवा रही मकान, कुछ इस तरह करें आवेदन
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रविवार को ग्राम संदलपुर में तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा ग्राम धामा में सार्वजनिक कूप के पास 8.50 लाख रूपये लागत के चेकडेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
उन्होंने बताया कि, 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जायेगा, जिससे पानी का संग्रहण हो सके इसके अलावा उन्होंने ग्राम गुलाई में फीता काटकर सर्व सुविधा युक्त ई-वाचनालय का लोर्कापण किया।

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सपना है की गरीब वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान बने। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में 2029 तक लगभग 10 लाख गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाएं जायेंगे। उन्होंने ग्राम संदलपुर में पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि सर्वे किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पक्के मकान से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि, सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब परिवार का सपना पूरा हो। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ शाह ने कहा कि सरकार द्वारा हर गांव में स्कूल, सड़क, पेयजल, पक्का आवास, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 33 करोड़ रुपए लागत से ग्राम कोटवारिया से करवानी होते हुए वनग्राम गुलाई तक सीमेंट का रोड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है एवं गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे किसानों की आय दुगुनी हो सके और उनके जीवन में खुशहाली आए।
जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि, कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न सोए इसके लिए सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 5 किलो राशन प्रति सदस्य निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र में तालाब से गाद निकाल कर ले जाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। तालाबों की मिट्टी खेतों में डालने से भूमि उपजाऊ होगी और इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।
जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि ग्राम संदलपुर में जो व्यक्ति सामुदायिक भवन बनाने के लिए जमीन देगा उस भवन का नाम उसी के नाम से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सरकार द्वारा बनाया जाएगा। इस दौरान जनजाति कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जनजातीय भाई-बहनों के बड़े-बड़े देवस्थानों को पुनर्जीवित करने का कार्य भी सरकार द्वारा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र में तालाबों, कुओं, बावड़ियों जैसी जल संरचनाओं के गहरीकरण के लिए राशि मंजूर कर दी गई है।
जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ शाह ने ग्राम धामा में संबोधित करते हुए कहा कि, चेकडैम के बन जाने से किसानों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चेकडैम में पानी की मोटर लगाकर खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्राम धामा में सचिव को निर्देश दिए कि गांव में सर्वे किया जाएं कि कोई भी व्यक्ति आवास योजना से न छूटे तथा जिसके आवास स्वीकृत हो गए है उनको आगामी एक माह में राशि उपलब्ध कराई जायें, जिससे वे आवास का कार्य पूर्ण कर सकें। ग्राम धामा में पानी की समस्या न हो इसके लिए ग्राम के कुओं का गहरीकरण किया जाएं। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ शाह ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आगामी 3 माह तक विभिन्न कार्य किए जायेंगे, इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा और वे उनके परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे।
कार्यक्रम में जल संसाधन अधिकारी मनमीत मंडराई ने बताया कि, जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण करना है और जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की जितनी भी जल संरचना है उनकी मरमत्त का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल का उपयोग अधिक हो रहा है और जल कम हो रहा है, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।इस पानी का उपयोग किसान खेतों में सिंचाई के लिए कर सकेंगे। साथ ही पशुओं के लिए भी यह पानी उपयोग में आएगा।
उन्होंने कहा कि, नवीन जल संरचना के निर्माण का कार्य, पूर्व से मौजूद जल संरचनाओं का मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही पौधारोपण का कार्य भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी दो दिनों में जन भागीदारी से संदलपुर तालाब पर मुख्यतः झाड़ियों की कटाई एवं गाद निकलवाने का कार्य किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर की इस सड़क पर बुलडोजर एक्शन, अब यहां से हटेगा अतिक्रमण
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications