Gwalior news: RTO ने मुंह पकड़कर यूनियन नेता को दिया धक्का, पुलिस में हुई शिकायत
ग्वालियर में आरटीओं एचके सिंह ने की ऑटो रिक्शा यूनियन नेता के साथ की बदसलूकी, बदसलूकी का वीडिओ आया सामने, यूनियन नेता ने थाने में की शिकायत
Gwalior में आरटीओ द्वारा ऑटो रिक्शा यूनियन के नेता का मुंह पकड़कर धकेलते हुए का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव रमेश सविता ने ग्वालियर आरटीओ एसके सिंह की एक लिखित शिकायत पुलिस से भी की है। जिस पर से पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Recommended Video

आरटीओ कार्यालय में हुआ घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम आरटीओ कार्यालय का है। आरटीओ कार्यालय में ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव रमेश सविता पहुंचे थे। ऑटो रिक्शा को परमिट नहीं दिए जाने के संबंध में चर्चा करने के लिए ऑटो रिक्शा यूनियन का प्रतिनिधिमंडल आरटीओ एचके सिंह के पास पहुंचा लेकिन इस दौरान एचके सिंह की प्रतिनिधिमंडल के साथ बहस बाजी हो गई।
आरटीओ ने पकड़ कर दे दिया धक्का
ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव रमेश सविता आरटीओ के सामने अपनी बात रख रहे थे तभी आरटीओ एचके सिंह को इतना ताव आ गया कि उन्होंने रमेश सविता का मुंह पकड़ कर पूरी ताकत से उन्हें पीछे की तरफ धक्का दे दिया और इसके बाद अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल गए।
रमेश सविता ने सिरोल थाने में की लिखित शिकायत
अपने साथ हुई इस बदसलूकी की शिकायत रमेश सविता ने लिखित में सिरोल थाने में की है। इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आरटीओ की बदसलूकी का वीडियो हो रहा है वायरल
आरटीओ एचके सिंह द्वारा ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव रमेश सविता के साथ की गई बदसलूकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है किस तरीके से आरटीओ ने रमेश सविता के मुंह को पकड़कर उन्हें पीछे की तरफ धकेल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications