Gwalior News: ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के विरोध में आधा दर्जन नेता, टिकट बदलने की मांग उठी
संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली ग्वालियर
Gwalior congress news: कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए देर रात जारी की गई सूची में ग्वालियर विधानसभा से सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके खिलाफ पार्टी से टिकट मांग रहे आधा दर्जन उम्मीदवारों ने एक साथ मोर्चा खोलते हुए संयुक्त मोर्चा बना लिया और इस्तीफा की धमकी दी है। उनका साफ-साफ कहना है कि अगर पार्टी ग्वालियर से सुनील शर्मा की जगह किसी अन्य को टिकट नहीं देती है तो वे कांग्रेस पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे।
ग्वालियर 15 विधानसभा सीट से सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस सीट से टिकट के दावेदार लामंबद हो गए है इनमें क्षत्रिय समाज के दावेदार मुख्य रूप से शामिल है। टिकट की दावेदार मंजूलता राजेंद्र तोमर के निवास मधुवन बिल्डिंग पर इन दावेदारों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होने सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए कमलनाथ को पत्र लिखा है और प्रत्याशी बदलने की गुहार लगाई है।

इन नेताओं ने जताया है विरोध
विरोध जताने वाले दावेदारों में योगेंद्र तोमर, सौरभ सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, मंजूलता राजेंद्र तोमर शामिल हैं। कमलनाथ को लिखे 11 बिंदु के पत्र में कहा गया है कि एआईसीसी ने तय किया था कि 20 हजार से ज्यादा मतों से हारने वाले प्रत्याशी को टिकट नही दिया जाएगा, सुनील शर्मा 34 हजार मतों से हारने वाले प्रत्याशी थे उसके बाबजूद उन्हे टिकट दिया गया, जो गलत है। नगर निगम चुनाव में सुनील शर्मा की पोलिंग और वार्ड दोनों ही हारने की बात भी पत्र में शामिल है। इसके अलावा इन दावेदारों ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा पर सिंधिया में आस्था रखने वाले कांग्रेसी होने का आरोप भी लगाया है। वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इँकार कर दिया है।
सिंधिया समर्थक होने का लगाया आरोप
सुनील शर्मा का विरोध कर रहे क्षत्रीय नेताओं ने सुनील शर्मा पर सिंधिया समर्थक होने का आरोप लगाया है उनका साफ-साफ कहना है कि पिछले चुनाव में भी सुनील शर्मा ने चुनाव मैनेज करके जानबूझकर चुनाव हारा था और इस बार फिर उनको प्रत्याशी बनाया गया इसलिए वे सुनील शर्मा का विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications