Priyanka Gandhi: ग्वालियर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम आज, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 250 जवान
Priyanka Gandhi:
Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह क्षेत्र ग्वालियर में आज 21 जुलाई को मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।
प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्थाएं भी तय किए गए है। लक्ष्मीबाई समाधि स्थल और मेला ग्राउंड पर 250 जवान तैनात किया जाएगा। प्रियंका का काफिला जिन मार्गो से गुजरेगा वहां थोड़ी देर के लिए यातायात रुकेगा। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस के 90 जवान तैनात रहेंगे।

जानकारी अनुसार प्रियंका गांधी सुबह 11.25 बजे रूटीन फ्लाइट से आएंगी। विमानतल पर उतरने के बाद मेला मैदान में जनसभा से पहले 11.50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 12 बजे मेला स्टेडियम में आयोजित सभा में पहुंचेंगी।
सभा के समापन के बाद रोड मार्ग से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पहली सभा को लेकर मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ग्वालियर आ गए हैं। प्रियंका रूटीन फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचेगी और सड़क मार्ग से वापस दिल्ली जाएंगी। कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग्वालियर पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications