President Murmu ने सिंधिया के महल में खाया बिना लहसुन-प्याज का नेपाली साग, लंच में परोसे गए 19 तरह के व्यंजन

Gwalior News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर हैं। ग्वालियर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस में पहुंचीं। वहां सिंधिया परिवार के म्यूजिम को देखा है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगु भाई पटेल भी उनके साथ रहे हैं। कार्यक्रम के बाद सिंधिया परिवार के साथ राष्ट्रपति ने लंच किया है। उनके लिए बिना प्याज-लहसुन का व्यंजन परोसा गया। ओडिशा और उत्तर भारत की स्पेशल डिश खुद सिंधिया और उनकी पत्नी ने तैयार कराई थीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद राष्ट्रपति को खाना सर्व किया। लंच के मेन्यू में नेपाली साग बिना लहसन-प्याज वाले 19 व्यंजन उनके लिए तैयार किए थे। महल के बावर्चियों ने उनके लिए स्पेशल व्यंजन तैयार किया था। इसमें नेपाली साग से लेकर दालमा,जीरा मूंग दाल छिलका, पनीर मखाना, संतुला, भुट्टा कीस और आदि व्यंजन थे। राष्ट्रपति के साथ डाइनिंग टेबल राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई मंत्री मौजूद थे।

Gwalior Jai Vilas Presidents Lunch

राष्ट्रपति के साथ लंच में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और बेटे भी साथ में थे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रपति को व्यंजनों के बारे में बता रहे थे। राष्ट्रपति के लंच की फोटो सामने आई हैं। उनके दौरे को लेकर जय विलास पैलेस में खास तैयारी की गई थी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की आगवानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कर रही थीं। वह 2 दिन पहले ग्वालियर और भोपाल में खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सक्रिय थे। महल में प्रवेश करने के बाद उनका पारंपरिक अंदाज में वेलकम किया गया था। साथ ही राष्ट्रपति ने सिंधिया परिवार के म्यूजियम को भी देखा।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दोपहर 3:50 बजे गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान पहुंची। यहां उन्होंने स्लम एरियाज के 10 बच्चों को ट्रिपल आईटीएम के छात्र ज्ञान मूवमेंट के तहत पुस्तकें भेंट कीं। बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी। इसके बाद द्रोपति मुर्मू के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+