Gwalior News: पोस्ट ऑफिस कर्मचारी निकाला मास्टरमाइंड लुटेरा, ग्वालियर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर क्राइम ब्रांच और थाना हजीरा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर लूट की वारदात करने वाले मास्टर माइण्ड व उसके साथी को पकड़कर शहर में हुई एक दर्जन लूट की वारदातों का खुलासा किया है।
खास बात यह है कि वारदातों का मास्टरमाइंड पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी निकला है, जो कि अपने साथी के साथ लूट की वारदातें करता था और दो दिन पहले उसने नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष के साथ भी मंगलसूत्र की लूट वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल मंगलसूत्र और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हजीरा के क्षेत्रान्तर्गत मैरिज गार्डन के पास पैदल जा रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाला एक शातिर लुटेरा बैंक कालोनी माता मंदिर के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीमों को लगाया गया। टीम जब बैंक कालोनी माता मंदिर के पास पहुंची तो वहां पर एक संदिग्ध बदमाश खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने प्रयास किया गया। लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पकड़े गए संदिग्ध का नाम व पता पूछने पर उसने स्वयं को बंबापुरा सुन्दरपुरा जिला भिण्ड का रहने वाला बताया और आरोपी ने बताया कि वह पोस्ट ऑफिस में नौकरी करता है। पकड़े गये संदिग्ध से लूट की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके द्वारा अपने दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर सिद्धीविनायक मैरिज गार्डन के पास पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटा था। पकड़े गए आरोपी की निशादेही पर उसके घर से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र व लूटे गए दो सैमसंग कंपनी के मोबाइल बरामद किए गए।
उसके बाद पुलिस टीम पकड़े गए आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में उसके घर नदीपार टाल मुरार में दबिश दी तो लूट का दूसरा आरोपी अपने घर पर मौजूद मिला। उसके घर से लूट की घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस कंपनी की मोटर साइकिल को जप्त किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा पहले पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा थाना हजीरा क्षेत्र के अलावा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल, बैग और मंगलसूत्र लूट की बारदात करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल और मंगलसूत्र बरामद हुए हैं तथा पुलिस अभी आरोपियों से उनके अन्य साथियों व मददगारों एवं चोरी का माल खरीदने वालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
वारदात का तरीका
पकड़े गये आरोपी सूनसान क्षेत्र में अकेली पैदल जा रही महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। लूट की बारदात करने के लिये यह लोग मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट हटाकर घटना में उसका उपयोग करते थे। पकड़े गये आरोपियों के अन्य साथी लूट की घटना के पहले रैकी करते थे।
आरोपियों द्वारा की गई लूट की घटनाएं
- 1. थाना हजीरा सिद्धीविनायक मैरिज गार्डन के पास दिनांक 22 नवम्बर को पैदल जा रही महिला के गले में छपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूटा था।
- 2. थाना महाराजपुरा आदित्यपुरम् के पास रोड पर मोबाइल चलाते हुए पैदल जा रही एक लड़की से रेडमी कंपनी का मोबाइल लूटा था।
- 3. थाना थाटीपुर दर्पण कालोनी से अक्टूवर माह में एक लकड़े से रियलमी कंपनी का मोबाइल लूटा था।
- 4. थाना थाटीपुर सरकारी अस्पताल विवेकानंद चौराहा के पास एक व्यक्ति से वीवो कंपनी का मोबाइल लूटा था।
- 5. थाना थाटीपुर सुरेश नगर के पास एक महिला बैग लेकर जा रही थी, उसका बैग छीनकर भाग गये थे जिसमें वीवो कंपनी का मोबाइल था।
- 6. थाना थाटीपुर गौतम नगर नदीपार टाल वाला रोड के पास एक महिला से सोने के पेण्डल व मंगलसूत्र छीनकर ले गये थे।
- 7. थाना मुरार एसएलपी कॉलेज मुरार के सामने एक महिला से सोने का पेण्डल लूटा था।
- 8. गोला का मन्दिर विग्रेडियर तिराहा के पास बिरला अस्पताल रोड के पास से अक्टूवर माह में एक लकड़े से मोबाइल लूटा था।
- 9. गोला का मन्दिर मेला ग्राउण्ड एमआईटीएस कॉलेज राजबाग गार्डन के पास मोबाइल पर बात करते हएु पैदल जा रही एक लड़की से ओप्पो कंपनी का मोबाइल लूटा था।
- 10. थाना सिरोल हुरावली तिराहा के पास एक महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनकर ले गये थे।
- 11. थाना मुरार 7 नम्बर चौराहा के पास से एक लड़के से जिओ कंपनी को मोबाइल लूट लिया था।
- 12. थाना मुरार रियलमी का मोबाइल विगत माह लूटा था












Click it and Unblock the Notifications