Gwalior News: स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी का बड़ा बयान, बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया गुजरात के दामाद
PM Modi To Visit Gwalior: ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के उपलक्षय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा कि दो वजहों से ग्वालियर से मेरा विशेष नाता रहा है। आज काशी का विकास हो रहा है उसे देखकर गंगाबाई और महाराज माधोराव की आत्मा प्रसन्न हो रही होगी।
सिंधिया खानदान की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो वजहों से ग्वालियर से मेरा विशेष नाता भी है एक तो मैं काशी का सांसद हूं और काशी की सेवा करने में, हमारी संस्कृति के संरक्षण में, सिंधिया परिवार की बहुत बड़ी भूमिका रही है। सिंधिया परिवार ने गंगा किनारे कितने ही घाट बनवाए हैं, बीएचयू की स्थापना के लिए आर्थिक मदद की है। दूसरा कनेक्ट ग्वालियर से ये हैं की ज्योतिरादित्य गुजरात के दामाद हैं।

पीएम मोदी ने सिंधिया स्कूल के बच्चों से कहा कि फ्यूचर को लेकर बड़ा यानी आउट ऑफ द बॉक्स सोचिए। सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए। मोदी ने बच्चों से ठिठोली करते हुए कहा कि आप अपने आइडिया नमो ऐप पर शेयर कर सकते हैं। अपने सीक्रेट भी वॉट्सऐप पर शेयर कर सकते हैं। मैं किसी को नहीं बताऊंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस, डिफेंस सेक्टर को भी युवाओं के लिए ओपन किया है। आपको मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बढ़ाना है। साल 2014 से हमारे यहां कुछ स्टार्टअप हुआ करते थे। आज देश में करीब एक लाख स्टार्टअप हैं। 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न बने हैं। मेरा गांव गायकवाड़ स्टेट का गांव था। वहां गायकवाड़ परिवार ने प्राथमिक स्कूल बनवाई थी। वहां मैंने मुफ्त में प्राथमिक शिक्षा ली।

जो भी तात्कालिक स्वार्थ के लिए काम करता है, उससे समाज का नुकसान होता है। साल 2014 में जब देश ने मुझे प्रधान सेवक का दायित्व दिया तो उस समय मेरे सामने दो ऑप्शन थे, या तो मैं तात्कालिक के लिए काम करूं या फिर लॉन्ग टर्म एप्रोच को अपनाऊं। मैंने आपकी जनरेशन का बोझ हल्का किया। मेरी कोशिश है कि देश में पॉजिटिव माहौल क्रिएट हो। ऐसा माहौल, जिसमें आपकी जनरेशन के पास अवसरों की कमी ना हो। भारत का युवा बड़े सपने देखे, उसे प्राप्त भी करे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि की शुरुआत माड़ी नाम से नया गाना जारी किया था। PM मोदी ने एक्स पर किए पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस गीत के बोल लिखे हैं, जिसे दिव्य कुमार ने आवाज दी है। मीत ब्रदर्स ने इस गाने को कम्पोज किया है। यह गाना गुजराती में गाया गया है। 'माडी' दूसरा गाना है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल नवरात्रि के लिए लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications