25 तरह की टेस्टिंग के बाद ग्वालियर के खादी सदन में तैयार किया जाता है राष्ट्रीय ध्वज

ग्वालियर के जीवाजी गंज स्थित खादी सदन में तैयार किया जाता है देश का तिरंगा, गर घर तिरंगा अभियान के तहत लगातार किया जा रहा है तिरंगा बनाने का कार्य

ग्वालियर, 9 अगस्त। हम हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के पर्व पर तिरंगे को फहराते हुए देखते हैं और खुद भी तिरंगा फहराते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने के लिए 25 तरह की टेस्टिंग की जाती है और बड़ी बारीकी से सभी मापदंडों का पालन करते हुए इस तिरंगे को ग्वालियर के खादी सदन में तैयार किया जाता है।

जीवाजी गंज में स्थित है खादी सदन

जीवाजी गंज में स्थित है खादी सदन

खादी सदन ग्वालियर शहर के जीवाजी गंज में स्थित है। खादी सदन में पिछले 25 सालों से राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए जाते हैं और राष्ट्रीय ध्वज तैयार होने के बाद उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता है।

25 तरह की टेस्टिंग के बाद किया जाता है राष्ट्रीय ध्वज तैयार

25 तरह की टेस्टिंग के बाद किया जाता है राष्ट्रीय ध्वज तैयार

खादी सदन की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तकरीबन 25 तरह के टेस्ट के बाद राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया जाता है। हर तरह के टेस्ट में यह देखा जाता है कि राष्ट्रीय ध्वज का वजन कितना है, उसकी लंबाई कितनी है, उसके रंग कितने चमकीले हैं, उसका आकार कितना है। सभी मापदंडों का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को यहां तैयार किया जाता है।

राष्ट्रीय ध्वज में इस्तेमाल की जाती है विशेष रस्सी

राष्ट्रीय ध्वज में इस्तेमाल की जाती है विशेष रस्सी

खादी सदन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय ध्वज में विशेष रस्सी का इस्तेमाल किया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए जो रस्सी इस्तेमाल की जाती है उसकी मजबूती का भी बहुत ख्याल रखा जाता है। खास आर्डर पर ही यह रस्सी तैयार करवाई जाती है।

200 से अधिक कर्मचारी खादी सदन में है कार्यरत

200 से अधिक कर्मचारी खादी सदन में है कार्यरत

राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए खादी सदन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। यह कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करने का काम करते हैं। इन कर्मचारियों को तिरंगे की सभी बारीकियों की जानकारी है और वे सभी मापदंडों का ख्याल रखते हुए राष्ट्रीय ध्वज को तैयार करते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान की वजह से बढ़ गया है काम

हर घर तिरंगा अभियान की वजह से बढ़ गया है काम

वैसे तो साल भर यहां राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य किया जाता है और देश के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय ध्वज की सप्लाई की जाती है लेकिन 'हर घर तिरंगा अभियान' की वजह से खादी सदन में युद्ध स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य किया जा रहा है। शादी सदन से मिली जानकारी के अनुसार देश के 14 राज्यों में खादी सदन में तैयार किए गए राष्ट्रीय ध्वज अभी तक सप्लाई किए जा चुके हैं, लेकिन अब कच्चे माल की कमी हो गई है इस वजह से खादी सदन डिमांड भी पूरी नहीं कर पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+