एमपी: जीवाजी यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक के सामने एनएसयूआई नेता ने खुद पर डाला पेट्रोल
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में एनएसयूआई नेता प्रथम भदौरिया ने खुद पर डाला पेट्रोल
ग्वालियर, 29 सितम्बर। जीवाजी यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई नेता प्रथम भदौरिया ने परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में खड़े होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद अन्य छात्र नेताओं ने प्रथम भदोरिया को ऐसा करने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों के फेल हो जाने की वजह से एनएसयूआई द्वारा उन छात्रों की उत्तर पुस्तिका की रिटोटलिंग करवाने की मांग की जा रही थी और इसी को लेकर एनएसयूआई छात्र परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में पहुंचे थे।
Recommended Video

बीएससी, बीकॉम के छात्र हो गए थे फेल
जीवाजी यूनिवर्सिटी के बीएससी, बीकॉम के कुछ छात्र फेल हो गए थे। छात्रों को परीक्षा में 0 नंबर दिए गए। एनएसयूआई नेता का दावा है कि छात्र कॉपी में इतना लिखकर आए हैं कि वे आसानी से पास हो सकते थे लेकिन उन्हें फेल कर दिया गया। इसके बाद सभी छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से यह मांग की थी कि उनका रिटोटल किया जाए क्योंकि जीरो नंबर आना संभव नहीं है। एनएसयूआई नेता ने दावा किया है कि परीक्षा में छात्रों ने मेहनत करके लिखा है और अगर कॉपी फिर से देखी जाएगी तो वह बड़ी आसानी से पास हो जाएंगे।
एनएसयूआई ने की थी रिटोटलिंग की मांग
एनएसयूआई नेता प्रथम भदौरिया ने बताया कि एनएसयूआई द्वारा फेल हुए छात्रों की कॉपियों की रिटोटलिंग करवाने की मांग की गई थी जिस पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा एक महीने का आश्वासन देकर रिटोटलिंग करवाने की बात कही गई थी लेकिन 1 महीने का वक्त भी जाने के बाद भी जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।
एनएसयूआई नेता प्रथम भदौरिया पहुंचे परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में
गुरुवार को एनएसयूआई नेता प्रथम भदौरिया अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ जीवाजी यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में पहुंच गए। यहां प्रथम भदोरिया द्वारा परीक्षा नियंत्रक से बहस की जाने लगी और कुछ ही देर बाद प्रथम भदौरिया ने पेट्रोल से भरी बोतल लेकर अपने सिर पर पेट्रोल उड़ेल दिया हालांकि वहां मौजूद अन्य साथी कार्यकर्ताओं में प्रथम भदोरिया को रोक लिया।
परीक्षा नियंत्रक अपनी बात से मुकर
एनएसयूआई नेता प्रथम भदौरिया ने कहा कि 1 महीने पहले परीक्षा नियंत्रक ने ही उन्हें आश्वासन दिया था कि वे सभी छात्रों को पास करवाएंगे लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर गए हैं, ऐसे में अगर कोई छात्र गलत कदम उठा लेता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।












Click it and Unblock the Notifications