Gwalior news : अपनी न्यू बाइक को शोरूम के बाहर ले जाकर युवक ने लगा दी आग

ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर एजेंसी के सामने उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

New bike youth, set on fire,

ग्वालियर शहर में मोटरसाइकिल सिटी सेंटर एजेंसी के सामने चौराहे पर एक सनकी युवक ने शनिवार की दोपहर अपनी न्यू मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल धू-धू कर जलने लगी। मोटरसाइकिल को जलता देख सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। लोगों में डर था कि कहीं मोटरसाइकिल की टंकी फट गया तो तबाही मच सकती है।

Recommended Video

    Gwalior news : अपनी न्यू बाइक को शोरूम के बाहर ले जाकर युवक ने लगा दी आग

    गनीमत रही कि मोटरसाइकिल की टंकी नहीं फटी, लेकिन पूरी मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। मोटरसाइकिल में आग लगाने के बाद युवक अपने साथी के साथ घटनास्थल से फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि संजीव खान नामक युवक ने पांच दिन पूर्व सिटी सेंटर स्थति शोरूम से मोटरसाइकिल खरीदी थी, लेकिन मोटरसाइकिल के शॉकअब्जरवर में से आवाज आ रही थी। वह एजेंसी पर कई बार आकर समस्या बताई थी। लेकिन ऐजेंसी के कर्मचारी और मैनेजर उसकी समस्या को हल नहीं कर पाए। शनिवर को भी युवक मोटरसाइकिल लेकर एजेंसी में आया, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने उसकी मोटरसाइकिल को सुधारा नहीं। इससे गुस्से में आकर संजीव खान ने अपनी पर मोटरसाइकिल को एजेंसी से बाहर चौराहे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद बोतल में पेट्रोल लाकर मोटरसाइकिल पर छिड़क दिया और उसमें आग लगा दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+