Gwalior news: दोस्त ने घर से बुलाकर मार दी नगर निगम के कर्मचारी को गोली

ग्वालियर में नगर निगम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरु की जांच

Gwalior के पिंटो पार्क इलाके में नगर निगम के एक बाबू की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या करने का आरोप मृतक के दोस्त पर ही लगा है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोस्त ने मृतक को घर के बाहर बुलाया और उसे गोली मारने के बाद फरार हो गया।

gwalior

पिंटो पार्क इलाके के शिव कॉलोनी की घटना
पिटो पार्क इलाके की शिव कॉलोनी में रहने वाले विकास यादव को रविवार की रात के वक्त उसके ही दोस्त मंतोष झा ने घर से बाहर बुलाया। विकास जैसे ही घर के बाहर आया तो उसके दोस्त मंतोष ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर विकास को गोली मार दी। गोली लगते ही विकास जमीन पर गिर पड़ा और गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने की वजह से विकास की मौत हो गई।

नगर निगम में बाबू था विकास यादव
मृतक विकास यादव नगर निगम में बाबू था और शिव कॉलोनी में विकास का घर था। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त विकास की पत्नी अलका भी घर में मौजूद थी। अलका को इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि विकास का दोस्त ही उसकी जान ले लेगा।

गोला का मंदिर थाने में हुई एफआईआर दर्ज
विकास की पत्नी अलका की शिकायत पर से गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मंतोष झा और रामप्रकाश झा के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक विकास के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को जयारोग्य अस्पताल में करवाया गया।

भिंड में दो पक्षों के बीच चली जमकर लाठियां
क्राइम की एक खबर भिंड से भी निकल कर सामने आई है। यहां भिंड के आलमपुर इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ था। इस विवाद में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनो पक्ष एक दूसरे पर लाठियां लेकर टूट पड़े। दोनो पक्षो के बीच जमकर लाठियां चलीं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+