ग्वालियर में पेयजल व्यवस्था का होने जा रहा है निजीकरण

ग्वालियर नगर निगम ने शहर की पानी की सप्लाई के निजीकरण की तैयारी कर ली है, जल्द ही प्राईवेट कंपनी शहर की पेयजल व्यवस्था को देखेगी।

ग्वालियर, 1 अगस्त। ग्वालियर में अब शहर वासियों की पेयजल सप्लाई का काम आने वाले दिनों में प्राइवेट कंपनी के हाथों में होगा। ग्वालियर नगर निगम ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है। जल्द ही प्राइवेट कंपनी पेयजल सप्लाई के संचालन और संधारण का काम देखेगी। इसके एवज में नगर निगम द्वारा प्राइवेट कंपनी को एक मोटी रकम भी हर साल अदा की जाएगी।

nagar nigam gwalior

5 साल के लिए दिया जाएगा ठेका
ग्वालियर नगर निगम अगले 5 साल के लिए विष्णु प्रकाश पुंगलिया कंपनी को ग्वालियर शहर की पेयजल व्यवस्था के संचालन और संधारण की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इसके लिए नगर निगम कमिश्नर ने कंपनी और पीएचई के अधिकारियों के बीच बैठक भी आहूत करवा दी है। जल्द ही पेयजल सप्लाई की व्यवस्था कंपनी के हवाले कर दी जाएगी।

हर साल 9 करोड़ 45 लाख का कंपनी को किया जाएगा भुगतान
ग्वालियर शहर की पेयजल व्यवस्था का काम देखने वाली कंपनी को हर साल नगर निगम की तरफ से 9 करोड 45 लाख का भुगतान किया जाएगा। इस तरह कुल 5 सालों में नगर निगम की तरफ से कंपनी को कुल ₹47 करोड़ 25 लाख का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से हर महीने पानी के बिल की वसूली भी नगर निगम का अमला ही करेगा।

मॉनिटरिंग और शिकायतों का निराकरण नगर निगम का रहेगा जिम्मा
प्राइवेट कंपनी द्वारा शहर में वाटर सप्लाई का संचालन और संधारण किया जाएगा, लेकिन वाटर सप्लाई से संबंधित शिकायतों के निराकरण का काम नगर निगम का अमला ही करेगा। इसके अलावा वाटर सप्लाई की मॉनिटरिंग का काम भी नगर निगम के अमले द्वारा किया जाएगा। यदि वाटर सप्लाई में कोई समस्या आती है तो उपभोक्ता को नगर निगम में ही शिकायत दर्ज करानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+