MP के इस शहर में महिलाएं संभाल रहीं पेट्रोल पंप, 'शक्ति दीदी' मुहिम का दिखा असर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में शक्ति दीदियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर के 5 और व्यस्ततम पेट्रोल पंप पर गुरुवार को 6 महिलाओं ने 'शक्ति दीदी' के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की कमान संभाल ली है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में झांसी रोड़ थाने के सामने स्थित भगवान अचलेश्वर पेट्रोल पंप पर लता शर्मा व सपना जाटव को 'शक्ति दीदी' की जैकेट पहनाई। इसके साथ ही इन्होंने फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में वाहनों में तेल भरने का काम शुरू कर दिया।

Gwalior

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्वालियर जिले में "शक्ति दीदी" के नाम से कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा यह प्रेरणादायी पहल की गई है। ज्ञात हो नए साल के दूसरे दिन यानि 2 जनवरी को पाँच महिलाओं ने 'शक्ति दीदी' के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्च संभाला था। जिसमें बाद में दो और महिलायें जुड़ गई थीं। इस प्रकार अब तक शहर के 10 पेट्रोल पंपों पर 13 शक्ति दीदियां फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम करने लगी हैं।

जिन महिलाओं को "शक्ति दीदी" के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है, वे ऐसी महिलायें हैं जो जरूरतमंद हैं, अपनो द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है।

कलेक्टर चौहान ने भगवान अचलेश्वर पेट्रोल पंप पर लता शर्मा एवं सपना जाटव को "शक्ति दीदी" की जैकेट पहनाकर उत्साहवर्धन किया। साथ ही दोनों शक्ति दीदियों से कहा कि, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला प्रशासन सहयोग के लिये सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों का आह्वान किया कि वे पेट्रोल पंपों पर अपने वाहन में तेल भरवाते समय फ्यूल वर्कर की भूमिका निभा रही शक्ति दीदी का सम्मान और हौसला अफजाई करें, जिससे उनका मनोबल बढ़े। चौहान ने कहा कि पूर्व सैनिक परिवारों की जरूरतमंद महिलाओं को भी शक्ति दीदी बनाया जायेगा।

उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों से भी कहा कि वे शक्ति दीदी को फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम करने के लिये अच्छा प्रशिक्षण दिलाएँ, जिससे उन्हें काम करने में कोई परेशानी न हो। साथ ही कहा कि शक्ति दीदी को निर्धारित वेतन के साथ-साथ बीमा व भविष्य निधि कटौत्रा का लाभ एवं साप्ताहिक अवकाश अवश्य दिया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सभी शक्ति दीदियों को आश्वस्त किया है कि पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। नजदीकी थाने के गश्ती व बीट स्टाफ के फोन नम्बर महिला वर्कर को उपलब्ध कराए जायेंगे। साथ ही बीट स्टाफ नियमित रूप से पेट्रोल पंप का भ्रमण भी करेगा।

शक्ति दीदियों ने संभाली जिम्मेदारी

जिला प्रशासन की इस पहल में शहर के चार अन्य पेट्रोल पंपों पर भी गुरुवार को "शक्ति दीदी" के रूप में अलग-अलग महिलाओं ने फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाला। मॉर्डन फ्यूल पेट्रोल पंप शिंदे की छावनी पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने कोमल बाथम को, आर के फिलिंग स्टेशन विवेकानंद तिराहा चेतकपुरी पर अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने प्रीति बाथम को, सैनिक पेट्रोल पंप रेसकोर्स रोड़ पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने ममता तोमर को एवं इंजीनियर फिलिंग स्टेशन ठाठीपुर पर एडीएम टी एन सिंह ने फूली बाई को "शक्ति दीदी" के तहत फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी।

ये भी पढ़े- Indore News: दुकानों के बाहर अतिक्रमण, बाजारों में चला निगम का बुलडोजर, अब यहां होगी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+