MP: पहले बाइक चुराई, फिर कहां छिपाई, चोर ने दीवार पर लिखकर जगह बताई
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बाइक चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें फरियादी की शिकायत के बाद तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस चोरी हुई बाइक को नहीं ढूंढने असमर्थ रही, फिर जो हुआ उसने पुलिस को भी चौंका दिया, जहां 8 महीने बाद चोर ने ही बाइक का पता बताते हुए फरियादी के लिए खास मैसेज छोड़ा है।
अब इस घटनाक्रम के बाद फरियादी को उसकी बाइक मिल चुकी है, जहां फरियादी अब खुश नजर आ रहा है, तो वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

जानकारी के मुताबिक मोटर साइकिल करीब 8 महीने पहले जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के घर से दिसंबर 2023 में चोरी हुई थी। इसके बाद फरियादी ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी, जहां फरियादी ने पुलिस को घटना से जुड़े सीसीटीवी मुहैया करवाए थे। लगभग, 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस चोर को नहीं ढूंढ सकी, वहीं फिर चोर ने ही मोटरसाइकिल का पता बताते हुए फरियादी के घर की दिवार पर एक मैसेज लिखते हुए मोटरसाइकिल का पता बताया। वहीं इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के औरैया थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल को चोर के बताए स्थान से बरामद कर लिया है।
फरियादी के घर चोर ने जो मैसेज लिखा था, उसमें चोर ने उसका पीछा छोड़ देने और मोटरसाइकिल को बरामद करने के लिए उक्त स्थान पर जाने की बात लिखी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर के बताए स्थान से मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। पुलिस ने जप्त मोटरसाइकिल को फरियादी तक पहुंचा दिया है। वहीं अब ग्वालियर में हुआ यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बाइक चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें फरियादी की शिकायत के बाद तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस चोरी हुई बाइक को नहीं ढूंढने असमर्थ रही, फिर जो हुआ उसने पुलिस को भी चौंका दिया, जहां 8 महीने बाद चोर ने ही बाइक का पता बताते हुए फरियादी के लिए खास मैसेज छोड़ा है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंजीनियर के सीने में उठा दर्द, 32 साल की उम्र में दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications