Indore News: इंजीनियर के सीने में उठा दर्द, 32 साल की उम्र में दम तोड़ा
मध्यप्रदेश के इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। शहर के छप्पन दुकान पर इंजीनियर को हार्ट अटैक आ गया। इंजीनियर छप्पन दुकान पर पत्नी को लेकर पहुंचे थे, जहां अचानक उन्हें अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
इंजीनियर अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें सीने में हल्का दर्द उठा था, जिसके बाद उन्होंने ECG करवाई थी, जो बिल्कुल नॉर्मल आई थी। इसके बाद वे पत्नी को लेकर 56 दुकान पहुंचे, जहां अचानक उन्हें साइलेंट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्टूडेंट्स हुए साइलेंट अटैक का शिकार
इंदौर में साइलेंट अटैक का मामला सामने आया था, जहां शहर के अलग अलग इलाकों में रहने वाले 17 साल और 22 साल के युवाओं ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया था। दोनों ही युवाओं को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी, ना ही इन युवाओं के परिवार में किसी को कोई बीमारी थी, बावजूद इसके दोनों ही युवाओं का कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ देना सभी के लिए चिंता बन गया है।
शहर में इन दिनों लगातार साइलेंट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जहां से पहले भी लगातार साइलेंट अटैक के अलग-अलग मामले सामने आए थे। वहीं अब एक बार फिर साइलेंट अटैक का मामला सामने आया है, जिसमें 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ दिया है, शहर में लगातार बढ़ते कार्डियक अरेस्ट के मामले अब चिंता बनते चले जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते लोग दम तोड़ रहे हैं। हाल ही में रिटायर्ड फौजी का योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान मंचन करते-करते दम निकल गया था, तो वहीं इससे पहले शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्टूडेंट को कार्डियक अरेस्ट के मामले सामने आए थे।
कार्डियक अरेस्ट के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब आम जनजीवन चिंतित है, जहां लोग लगातार कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय अपना रहे हैं। इतना ही नहीं दिल के डॉक्टर के पास भी लगातार मरीजों की संख्या पहुंच रही है, जो अपने-अपने दिल का इलाज करना चाहती है।
ये भी पढ़े- Indore News: सोशल मीडिया पर शादीशुदा महिला से की दोस्ती, होटल में बुलाकर किया गलत काम












Click it and Unblock the Notifications