'तेरे नाम' की तरह PM MODI पर बने 'मेरे नाम' फिल्म...प्रियंका गांधी ने दतिया से साधा निशाना
MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला थम चुका है, जहां चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के दतिया में अपना दम दिखाते हुए जनसभा को संबोधित किया।
दतिया में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा, जहां उन्होंने तेरे नाम फिल्म का सहारा लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया, और पीएम मोदी पर 'मेरे नाम' फिल्म बनाने का सुझाव दिया।

पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा की, "वह देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जो अपने ही दर्द से हमेशा परेशान रहते हैं। वह अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए एक लंबी सूची लेकर कर्नाटक गए थे। ऐसा लगता है जैसे वह रोते रहते हैं। क्या आपने 'तेरे नाम' फिल्म देखी है सलमान खान का? उस फिल्म में सलमान खान शुरू से अंत तक रोते रहते हैं। मैं सुझाव दूंगी कि पीएम मोदी पर एक फिल्म बनाई जाए और उसका नाम 'मेरे नाम' रखा जाए।'' प्रियंका गांधी ने कहा कि, वैसे एक बात है, मोदी जी आदमी की पहचान में टॉप क्लास है, दुनिया भर के गद्दारों और कायरों को इकट्ठा करके अपनी पार्टी में ले लिया।
विधानसभा चुनाव की हलचल
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दल विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार चुनाव मैदान संभालते हुए अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं, जहां वे जनता से अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं अब प्रत्याशी भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश मतदान की तारीख 17 नवंबर बेहद पास है, जहां से पहले प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में अपनी जान झोंक दी है।
ये भी पढ़े- MP Election: सांवेर से प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, जनता से बोली- आपके साथ छल हुआ












Click it and Unblock the Notifications