MP Election: सांवेर से प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, जनता से बोली- आपके साथ छल हुआ

MP Assembly Election 2023 की हलचल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सांवेर विधानसभा के दौरे पर आईं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया के समर्थन में मतदान करने की अपील जनता से की है।

वहीं प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी की जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन की बड़ी संख्या नजर आ रही थी।

Indore

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

सांवेर से हुंकार भरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा की, यहां सांवेर आकर यह कहना जरूरी है, 2018 में आपने एक सरकार चुनी, लोकतंत्र है इस देश में, जो सरकार अपने चुनी वह आप ही की बनाई हुई सरकार थी। जिस तरह से अहि रावण ने भगवान राम और भगवान लक्ष्मण के साथ छल किया, उस तरीके से आपके साथ भी छल हुआ। कुछ बहरूपियों ने छल कपट करके आपकी सरकार का अपहरण किया। आपकी सरकार चोरी की, आपका लोकतंत्र चोरी कर लिया, और उसे भ्रष्टाचार लोक में ले गए। अब उसे वापस कौन लेगा, अगर आप हनुमान नहीं बनेंगे, तो यहां से जो छल शुरू हुई, आपकी धरती से, जिसकी वजह से आप साढ़े 3 साल एक ऐसी सरकार को भुगत रहे हैं, जिसे आपने चुना ही नहीं, जो खरीद फरोख्त से बनी है, रिश्वत खोरी से बनी है, यदि आप इस स्थिति को ठीक नहीं करेंगे, तो कौन करेगा। यदि इस मौके पर आप हनुमान जी की तरह खड़े नहीं हो जाएंगे, और आप अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा।

मिशन मालवा पर प्रियंका गांधी

विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मिशन एमपी पर आने का सिलसिला जारी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। यहां उन्होंने सांवेर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेतिया के समर्थन में मतदान करने की अपील जनता से की है। वहीं इसके बाद प्रियंका गांधी ने विधानसभा-1 में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

ये भी पढ़े- MP Election: जन सभा के बाद रोड शो कर इंदौर में दम दिखाएंगी प्रियंका गांधी, कुछ ऐसा है कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+