MP Assembly Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने से मना करने की खबर फर्जी, कार्यालय ने दी ये जानकारी
(संवाद सूत्र: ग्वालियर से पंकज श्रीमाली)
MP Assembly Election 2023 को लेकर राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेता शामिल हुए थे। वहीं बैठक के बाद कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से यह खबर चलाई जा रही थी कि, सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। अब इसे लेकर सिंधिया के कार्यालय से बयान जारी किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह से कुछ मीडिया संस्थान के द्वारा प्रसारित की गई खबर कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल भोपाल की मीटिंग में स्वयं विधानसभा चुनाव लड़ने से मना किया है! यह खबर पूर्णतः आधार हीन है, व फ़र्ज़ी है।

कुछ ऐसा है मामला
राजधानी भोपाल में हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से खबर चलाई गई थी कि, बैठक में प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा हुई। वहीं कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर प्रचार-प्रसार करेंगे। इधर, इस तरह की खबर वायरल होते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें इस तरह की खबर को आधारहीन और फर्जी बताया गया है।
कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए सिंधिया
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP तैयार नजर आ रही है, जहां चार सूचियां जारी करने के बाद अब BJP अपनी पांचवी सूची पर मंथन करती नजर आ रही है। इसी के चलते राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें टिकट को लेकर महामंथन हुआ।BJP कोर कमेटी की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी नजर आ रहे थे। इधर, बैठक से बाहर निकलते ही जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने यह कहते हुए सवाल टाल दिया की, कमेंट अध्यक्ष जी करेंगे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: CM हाउस में BJP के टिकट को लेकर मंथन, बाहर आते ही सिंधिया ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications