MP Assembly Election: CM हाउस में BJP के टिकट को लेकर मंथन, बाहर आते ही सिंधिया ने कही ये बात

MP Assembly Election 2023 को लेकर BJP तैयार नजर आ रही है, जहां चार सूचियां जारी करने के बाद अब BJP अपनी पांचवी सूची पर मंथन करती नजर आ रही है। इसी के चलते राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें टिकट को लेकर महामंथन हुआ।

BJP कोर कमेटी की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी नजर आ रहे थे। इधर, बैठक से बाहर निकलते ही जब मीडिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने यह कहते हुए सवाल टाल दिया की, कमेंट अध्यक्ष जी करेंगे।

Bhopal

सिंधिया ने कही ये बात

कोर कमेटी की बैठक से बाहर आते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पत्रकारों ने बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि, वह कमेंट देंगे, अध्यक्ष जी देंगे। वहीं अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से दिए गए इस जवाब के सियासत में अलग-अलग मायने भी निकल जा रहे हैं। उधर, इस बात को लेकर के भी चर्चा है कि, कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने पर भी मंथन हुआ है। बहरहाल, देखना होगा कि, बीजेपी की ओर से किए गए इस मंथन के बाद कितनी जल्दी संगठन अपनी पांचवी सूची जारी करता है।

सिंधिया में चुनाव लड़ने से मना किया- सूत्र

सूत्रों की माने तो कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा हुई। वहीं कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर प्रचार-प्रसार करेंगे। संभावना जताई जा रही थी कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी संगठन के दिग्गज नेताओं की तरह चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है, जिसके बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर स्टार प्रचारक अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर संगठन के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

ये भी पढ़े- Indore News: दो सीटों पर फंसा BJP के टिकट का पेंच, विधानसभा-3 और 5 से कौन लड़ेगा चुनाव, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+