Gwalior News: बेटे का इलाज कराने नर्सिंग होम पहुंचे व्यापारी की कार में अचानक लगी गोली, बची पिता पुत्र की जान
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर में बेटे का इलाज कराने नर्सिंग होम पहुंचे पिता पुत्र की जान उस समय बाल बाल बच गई जब एकाएक उनकी गाड़ी के फ्रंट मिरर में अचानक से गोली आ धंसी इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से गोली बरामद करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एकाएक हुई इस घटनाक्रम के कारण नर्सिंग होम में पहुंचे पिता पुत्र तो दहशत में आ ही गए। आसपास के अन्य लोगों में भी दहशत फैल गई।

घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित मंगल नर्सिंग होम की है जहां देर रात 9:00 बजे के करीब मुरैना के रहने वाले कारोबारी नितिन अग्रवाल की गाड़ी में अचानक से गोली आ धंसी।
मुरैना से ग्वालियर आया था व्यापारी
दरअसल, मुरैना के पंचायती बाजार इलाके के रहने वाले नितिन अग्रवाल बेटे आर्यंस अग्रवाल का इलाज करने के लिए अपनी कार एमपी 06 सी ए 6725 से ग्वालियर के मंगल नर्सिंग होम पहुंचे थे उन्होंने नर्सिंग होम के बाहर ही अपनी कार खड़ी कर दी थी और जब वे लौटे तो कार के आगे का कांच टूटा मिला और जब उन्होंने अंदर देखा तो एक गोली भी धसी मिली इसके बाद मामले की तत्काल सूचना पड़ाव थाना पुलिस को दी गई और मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक जादौन खुद पहुंचे। उनका कहना है कि कार से गोली बरामद की गई है और संभवत 315 बोर के कट्टे से फायरिंग हुई है लेकिन आसपास पूछताछ करने पर अभी यह पता नहीं लग सका है कि फायरिंग कहां से हुई है फिलहाल अज्ञात फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
व्यापारी अगर कार में होता तो हो जाता बड़ा हादसा
कार में जिस समय गोली लगी उसे समय व्यापारी नितिन अग्रवाल अपने बेटे आर्यंस के साथ नर्सिंग होम के अंदर था. गनीमत यह रही कि व्यापारी कार में मौजूद नहीं था और अगर व्यापारी कर में मौजूद होता तो फिर एक बड़ा हादसा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications