एमपी: शिव मंदिरों पर पहुंचकर लोगों ने देखा महाकाल लोक का लोकार्पण

ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर पर दिखाया गया महाकाल लोक का लोकार्पण, स्क्रीन लगाककर किया गया सीधा प्रसारण, लोगो ने जताई खुशी, मंदिर में की पूजा

ग्वालियर, 11 अक्टूबर। उज्जैन में हुए महाकाल लोक के लोकार्पण को ग्वालियर शहर के शिव मंदिरों पर लाइव देखा गया। शहर के अचलेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य महादेव मंदिरों पर स्क्रीन लगाकर महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। शहर के शिव मंदिरों पर पहुंचकर लोगों ने महाकाल लोक का लोकार्पण बड़े उत्साह के साथ देखा।

अचलेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया सीधा प्रसारण

अचलेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया सीधा प्रसारण

मंगलवार की शाम को उज्जैन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को सीधा प्रसारण दिखाने के लिए ग्वालियर शहर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पर स्क्रीन लगाई गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए धर्म गुरु संत कृपाल सिंह समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे।

लोकार्पण करते ही बजने लगी तालियां

लोकार्पण करते ही बजने लगी तालियां

अचलेश्वर महादेव मंदिर पर महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चल रहा था। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया तो अचलेश्वर महादेव मंदिर पर मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर अचलेश्वर महादेव मंदिर पर मौजूद श्रद्धालुओं ने काफी खुशी जाहिर की।

धर्म गुरु संत कृपाल सिंह पहुंचे अचलेश्वर महादेव मंदिर

धर्म गुरु संत कृपाल सिंह पहुंचे अचलेश्वर महादेव मंदिर

महाकाल लोक के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखने के लिए धर्म गुरु संत कृपाल सिंह भी अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी के साथ बैठकर कार्यक्रम को देखा। महाकाल लोक के लोकार्पण पर धर्म गुरु संत कृपाल सिंह ने कहा कि लोगों के अंदर भक्ति भाव बढ़ेगा, इससे एक सामाजिक आध्यात्मिक ऊर्जा सभी लोगों को मिल रही है। धर्म गुरु संत कृपाल सिंह ने ग्वालियर वासियों की तरफ से महाकाल लोक के लोकार्पण पर सभी को बधाई दी।

लोगों ने व्यक्त की अपनी भावनाएं

लोगों ने व्यक्त की अपनी भावनाएं

अचलेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम देख रहे लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज धार्मिक और सामाजिक चेतना का बहुत बड़ा दिन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें सीधा महाकाल के गर्भ ग्रह से जोड़ दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याणकारी राष्ट्र का काम कर रहे हैं।

महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ लोगो नें की मंदिर में पूजा

महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ लोगो नें की मंदिर में पूजा

महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ ही ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भी लोगों ने पूजा की। लोगों ने मंदिर पर दीप जलाए और भगवान भोलेनाथ की पूजा की। लोगों में महाकाल लोक को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+