MP: ग्वालियर जेल में बंद पति से शारीरिक संबंध बनाने सेंटर जेल पहुंची महिला,गर्भधारण पैरोल के लिए लगा दी अर्जी
Shivpuri News: शिवपुरी की एक महिला ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति के लिए ग्वालियर सेंटर जेल में पैरोल के लिए आवेदन दिया है। महिला ने इसके लिए मानवाधिकार का हवाला देते हुए जेल प्रशासन से अनुमति मांगी है।

Shivpuri News: ग्वालियर सेंट्रल जेल में पैरोल छुट्टी की एक अर्जी लगाई गई है। जिसमें एक महिला ने जेल में बंद पति के साथ शरीरिक संबंध बनाने की इजाजत मांगी है। महिला ने तर्क दिया है कि सलाखों के पीछे रहने वाले व्यक्ति को वंशवृद्धि से नहीं रोका जा सकता।
ग्वालियर सेंट्रल जेल में मर्डर केस में बंद शिवपुरी जिले के एक कैदी को पैरोल पर बाहर निकालने की अर्जी उसकी पत्नी और पिता ने ग्वालियर सेंट्रल जेल में लगाई है।
कैदी के पिता का कहना है कि पैरोल की फाइल ग्वालियर की सेंट्रल जेल से शिवपुरी एसपी कार्यालय आ चुकी है अगर एसपी पैरोल की परमिशन दे दें तो उसका बेटा कुछ दिनों के लिए सलाखों से बाहर आ सकता है।
मंगलवार को ससुर और बहू शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से अनुमति की गुहार लगाने आए थे। शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र के रहने वाले करीमा जाटव के अनुसार उसका पुत्र 6 वर्षों से हत्या के आरोप में जेल में बंद है।
पिता करीमा जाटव ने जानकारी दी कि मेरा पुत्र दारा सिंह जाटव की शादी को 7 वर्ष हो चुके हैं। शादी के 1 वर्ष के अंदर ही वह हत्या के केस में जेल में बंद है। इस कारण से मेरी बहू को कोई संतान नहीं हुई। इसलिए मेरी मांग है कि बेटा कुछ दिनों के लिए जेल से छुट्टी में बाहर आ जाए ताकि मैं दादा बन सकू। मेरी पत्नी भी बीमार रहती है। वह भी अपने बेटे दारा सिंह से मिलना चाहती है।
कैदी दारा सिंह की पत्नी सीमा ने जानकारी दी कि विवाह की कुछ माह के अंदर ही मेरे पति को जेल हो गई थी। कई वर्ष गुजरने के बाद अब परेशानियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में मेरे पति कुछ दिनों के लिए मेरे पास आ जाते तो घर में फिर से खुशियां आ जाती।












Click it and Unblock the Notifications