Lok Sabha Election: रॉयल लुक 'महारानी' का बदला अंदाज, कहीं पान, तो कहीं कुडमापाक का स्वाद चखा
Lok Sabha Election की हलचल के बीच गुना-शिवपुरी लोकसभा से BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के अलग-अलग अंदाज चुनाव प्रचार के दौरान देखने मिल रहे हैं, जहां कोलारस कस्बे में जनसंपर्क करने निकली प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पान की दुकान पर पहुंचकर पान खाया। वहीं उन्होंने मिठाई की दुकान पर पहुंचकर कुडमापाक का स्वाद चखा।
चुनाव प्रचार से पहले अक्सर रॉयल लुक में दिखने वाली महारानी यानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया इन दिनों पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव मैदान में जमकर पसीना बहा रही हैं, जहां वे अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर महाराज यानी BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए जनता से वोट मांगती नजर आ रही हैं।

केंद्रीय मंत्री और गुना से BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार चुनाव मैदान में एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां सिंधिया के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवारजन भी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया और बेटे महाआर्यमन सिंधिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया के अलग-अलग अंदाज भी देखने मिल रहे हैं, जहां वे हाल ही में जनसंपर्क के दौरान कैरम खेलती नजर आई थीं। वहीं इससे पहले भी प्रियदर्शिनी सिंधिया के अलग-अलग अंदाज चुनाव प्रचार के दौरान देखने मिले थे।
चुनाव मैदान में उतरे BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया देती नजर आ रही है, जहां लगातार प्रियदर्शिनी सिंधिया पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव मैदान में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुना लोकसभा के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर प्रियदर्शिनी सिंधिया पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए लोगों से वोट मांग रही हैं। साथ ही प्रियदर्शिनी सिंधिया को लोग अपना आशीर्वाद भी प्रदान कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए पत्नी प्रियदर्शिनी ने चुनाव मैदान संभाला, जमकर किया प्रचार












Click it and Unblock the Notifications