Gwalior News: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी शराब, नजारा देख दंग रह गई पुलिस, Video
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पानी की जगह हैंडपंप से शराब निकली है। यहां पुलिस अधिकारी हत्था चलाते दिखे। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है।
Gwalior News: ग्वालियर जिले के एक गांव में हैंडपंप से कच्ची शराब निकलने लगी। इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मामले में एक एक आरोपी आबकारी विभाग से बचने के लिए जमीन में एक टैंक बनवाया था। जिसमें वह कच्ची शराब छिपाकर रखता था। फिलहाल पुलिस ने शराब को नष्ट करवा दिया है।
ग्वालियर में पुलिस के उस समय होस उड़ गए जब जंगल में शराब का पूरा जखीरा मिल गया। खास बात यह रही कि यह शराब जमीन के नीचे टैंक बनाकर छुपा कर रखी गई थी। टैंक के ऊपर हैंड पंप लगाकर शराब बाहर निकल जाती थी। पुलिस ने मौके से लाखों रुपए की शराब जब्त की है। सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ग्वालियर की आबकारी पुलिस को पिछले लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मोहन में कंजारों के डेरे पर अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मार कार्रवाई की तो मौके पर शराब निर्माण में जुटे माफिया भाग खड़े हुए पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मौके से अवैध देशी शराब से भर 85 कंटेनर मिले हैं। कीमत 85 लाख रुपए के करीब है। पुलिस ने मौके पर ही पूरी अवैध शराब को नष्ट किया।
पुलिस से बचने के लिए जमीन के नीचे छुपा कर रखी थी शराब
शराब निर्माण से जुड़े माफियाओं द्वारा यहां पुलिस से बचने के लिए जमीन के नीचे शराब को छुपा कर रखा गया था। जिसके लिए टैंकर के ऊपर हेड पंप लगा रखे थे। अन्य हेड पंप के माध्यम से टैंकर से शराब बाहर निकल जा रही थी और फिर उसको बाजार में बोतलों में पैक करके भेजा जाता था।
आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
85 लाख रुपए की अवैध देशी शराब बरामद करने के बाद शराब निर्माण से जुटे आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके से आरोपी अभी नहीं मिले हैं। उनकी तलाश जारी है।
22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखते हुए की जा रही कार्रवाई
आगामी 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा और 26 जनवरी(गणतंत्र दिवस) को होने वाले शुष्क दिवस को अवैध मदिरा विनिर्माण,संग्रहण और विक्रय को दृष्टिगत रखते हुए जिले की आबकारी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जिसमे जमीन में बड़े गड्ढों में गढ़े 35 ड्रामो में लगभग 85000 किलोग्राम गुडलाहन और 1600 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की कर 07 प्रकरण कायम किए गए पकड़ी गई शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया। जिसकी कीमत 85 लाख रुपए के करीब आँकी गई है। आबकारी पुलिस द्वारा 22 जनवरी तक लगातार यह अभियान चलाया जाएगा और अवैध शराब निर्माण से जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications