Gwalior News: भगवान की तरह प्रधानमंत्री की करते हैं पूजा, कार में स्थापित कराई नरेंद्र मोदी की प्रतिमा

PM Modi Statue In Gwalior: मध्य प्रदेश के एक भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री को भगवान मान लिया है। जिन्होंने अपनी गाड़ी में पीएम मोदी की प्रतिमा लगा रखी है और उसे आराध्य मान कर पूजते हैं।

प्रधानमंत्री को भगवान मानने वाले भाजपा के जिला अध्यक्ष ग्वालियर शहरी क्षेत्र के अभय चौधरी हैं। जिन्होंने अपने निजी वाहन में हनुमान जी की तरह पीएम नरेंद्र मोदी की एक प्रतिमा लगवाई है। वे जब भी अपने वाहन में बैठते या उतरते हैं, पहले पीएम मोदी की प्रतिमा को नमन करते हैं।

PM Modi Lord Pooja Gwalior (1)

जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के मुताबिक जिस तरह भगवान हनुमान श्री राम के काम करते हैं ठीक आज उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भगवान श्री राम के काम कम कर रहे हैं। उनके इस व्यक्तित्व से प्रभावित हो कर ही उनकी ये प्रतिमा कार में लगाई है।

गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब ग्वालियर अंचल में नरेंद्र मोदी के प्रति इस तरह की दीवानगी देखी गई है। ग्वालियर शहर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहने वाले एक शख्स ने मंदिर में उनकी प्रतिमा की स्थापना कराई थी जहां हर रोज उनकी पूजा अर्चना होती है।

यह प्रतिमा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के ही मंदिर में उनके ठीक बगल स्थापित कराई गई है। उनके चाहने वाले मानते हैं कि मोदी विश्व के सबसे बड़े हिन्दूवादी नेता हैं और आज भारत ने विश्व पटल पर उनकी वजह से नई पहचान हासिल की है।

बीजेपी जिला अध्यक्ष की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह गाड़ी में बैठते समय डैशबोर्ड पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा को प्रणाम करके गाड़ी में प्रवेश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+