Gwalior news: ग्वालियर की सड़कों पर घूम रहे हैं तेंदुए, दहशत में लोग

ग्वालियर की सड़कों पर देखे गए तेंदुए, कार सवार राहगीरों ने बनाया वीडियो, करहिया इलाके में देखे गए तेंदुए, वन विभाग ने अलर्ट किया जारी

Gwalior की सड़कों पर तेंदुए घूम रहे हैं। इस वजह से ग्वालियर में तेंदुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। ग्रामीण तेंदुओं की वजह से दहशत में है और अंधेरा होने पर घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ग्वालियर के करहिया इलाके में यह तेंदुए देखे जा रहे हैं।

gwalior

Recommended Video

    ग्वालियर की सड़कों पर दिखे दो तेंदुए

    सड़कों पर घूमते हुए देखे गए तेंदुए
    ग्वालियर के करहिया इलाके की सड़कों पर तेंदुए घूमते देखे गए हैं। जब कुछ लोग करहिया इलाके से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़कों पर तेंदुए घूमते हुए देखे। कार सवार लोगों ने तेंदुओं का वीडियो बनाया। यह तेंदुए सड़कों पर काफी देर तक घूमते रहे।

    ग्रामीणों में है दहशत का माहौल
    करहिया इलाके में घूम रहे तेंदुओं की वजह से करहिया इलाके के आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। करहिया इलाके के एक दर्जन गांव के ग्रामीणों डरे हुए हैं और अकेले खेतों पर जाने में डर रहे हैं। अंधेरा होने पर तो ग्रामीण घरों से बाहर भी नहीं निकलते हैं। ग्रामीणों को डर है कि कहीं तेंदुए उन पर अचानक हमला न कर दें।

    वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
    तेंदुओं का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि वे अकेले जंगली इलाकों में न जाएं और अंधेरा होने पर तो बिल्कुल भी न जाएं। अगर अंधेरा होने पर डंगल में जाना पड़े तो हाथ में मशाल लेकर जाएं।

    शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से लगा हुआ है करहिया इलाका
    ग्वालियर का करहिया इलाका शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से लगा हुआ है इसलिए यहां पर तेंदुओं का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि सर्दी के वक्त तेंदुए रिहायशी इलाकों की तरफ मूवमेंट करने लगते हैं। यही वजह है कि वन विभाग द्वारा अनाउंसमेंट करके ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+