MP News: ग्वालियर अपहरण और गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, युवती ने आरोपियों को फंसाने के लिए रची थी पूरी साजिश

लड़की के प्रेम प्रसंग के बारे में उसके मामा को भनक लग गई थी और कहीं ऐसा न हो कि मामा युवती के मां को बता दे, लड़की ने उसे फंसाने की साजिश रची थी।

Maiden maternal uncle false allegation Gwalior

ग्वालियर जिले में कथित रूप से हुए अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कारण, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता को दूर के रिश्ते में मामा ने बॉयफ्रेंड से बात करते देख लिया था। डर के चलते आरोपियों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी।

मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही थी। पुलिस ने युवती के घर से लेकर वारदात स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। छानबीन की लेकिन फुटेज में युवती अकेली दिखी। इस वजह से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब लड़की से कड़ाई से पूछताछ की तो वह ज्यादा देर तक अपने बयान पर टिक नहीं पाई और सच्चाई उगल दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि दूर के रिश्ते के मामा ने उसे एक लड़के से बात करते देख लिया था। उसे डर था कि कहीं उसका मामा मम्मी को न बता दे इसलिए मामा को फसाने के लिए गैंगरेप की घटना की झूठी कहानी रच दी। फिलहाल पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग कर परिजनों को सौंप दी है।

दरअसल, शनिवार की रात करीब 8 बजे बहोड़ापुर थाने को जानकारी मिली थी कि विनय नगर विद्युत उपकेंद्र के पास एक युवती मिली है। जिनके हाथ पैर बंधे हुए हैं। इसके बाद पुलिस अब तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर युवती को हिरासत में ले लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कुछ सामान लेने जा रही थी, तभी 2 अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस लड़की के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए कानूनी विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+