'मातृशक्ति का सम्मान नहीं', सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट पर मचे हंगामे को लेकर सिंधिया कंगना के समर्थन में उतरे
Lok Sabha Chunav: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी बयान आया है।
इस पूरे विवाद में कंगना रनौत का समर्थन करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जो मातृशक्ति को नीचा दिखाने का प्रयास करेगा उसे जनता सबक सिखाएगी। सिंधिया ने कहा जो मातृशक्ति को नमन नहीं करता है। जनता उसे आईना दिखाने का काम करती है और आने वाले 4 जून को इसका परिणाम कांग्रेस को देखने का मिलेगा।

केंद्रीय विमानन मंत्री0ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उन्होंने चर्चा करते हुए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव का टिकट दिए जाने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार उन पर किए जा रहे हैं। हमले का जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि जिस दल ने कभी भी मातृशक्ति का सम्मान नहीं किया उस दल से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव कहा है कि जो महिला युवा किसान और गरीबों का अपमान करेगा उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और इसका परिणाम आने वाले 4 जून को देखने को मिलेगा।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का यहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों द्वारा ग्वालियर में जोरदार स्वागत किया गया। सिंधिया ग्वालियर से शिवपुरी दौरे के लिए रवाना होंगे और शिवपुरी में पार्टी की बैठकों में शामिल होंगे।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications