ग्वालियर में घास काटने को लेकर बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान
ग्वालियर के तेहरा गांव में बड़े भाई ने घास को लेकर छोटे भाई को मारा
ग्वालियर, 22 अगस्त। ग्वालियर में बड़े भाई ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की जान ले ली। छोटे भाई का कसूर सिर्फ इतना था कि वह खेत पर लगी घास काट रहा था और बड़े भाई को यह बात नापसंद गुजरी। इसी बात के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली। पूरा मामला ग्वालियर के डंगिया पूरा गांव का है।

खेत पर लगी घास काटने को लेकर हुआ था विवाद
डंगिया पुराने में रहने वाले होतम सिंह कुशवाह खेत पर लगी घास को काट रहा था। होतम सिंह कुशवाहा जब घास काट रहा था तो मौके पर उसका बड़ा भाई अंगद सिंह भी पहुंच गया। अंगद सिंह ने गौतम को घास काटने से रोक दिया। अंगद का कहना था कि खेत उसके हिस्से में आता है इसलिए घास काटने का अधिकार होतम को नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि अंगद की पत्नी और बच्चे हो गए शामिल
होतम और अंगद के बीच विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि अंगद की पत्नी लीला और उसके दो बेटे अखिलेश और अवधेश भी इस झगड़े में शामिल हो गए। चारों मिलकर गौतम से झगड़ने लगे। इस दौरान जमकर पहले मुंहवाद हुआ और इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।

अंगद ने परिवार के साथ मिलकर होतम पर कर दिया हमला
अंगद ने अपने बीवी बच्चों के साथ मिलकर होतम पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में होतम गंभीर रूप से घायल हो गया। गौतम को उपचार के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 5 दिन तक इलाज चलने के बाद होतम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज तो आरोपी हुए फरार
होतम की मौत के बाद बेहट थाना पुलिस ने अंगद समेत अंगद की पत्नी और उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज होते ही पूरा परिवार घर पर ताला डालकर फरार हो गया है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications