IAS अधिकारी का गायब हुआ पालतू कुत्ता, पूरे शहर में लगे इनाम वाले पोस्टर, खोजबीन में जुटी पुलिस

Gwalior missing dog: बीते तीन दिनों से ग्वालियर पुलिस पूरी दमखम के साथ कुत्ते को ढूंढने में लगी है, लेकिन अभी तक भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

Gwalior missing dog

Gwalior missing dog: एमपी के ग्वालियर जिले में पुलिस बीते तीन दिनों से एक गुमशुदा पालतू कुत्ते की तलाश में दिन-रात एक किए हुए है। लेकिन अभी तक कुत्ते का कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। इस कुत्ते को कार में दिल्ली से भोपाल ले जाया जा रहा था। लेकिन तभी ग्वालियर में वह कार से कूदकर गुमशुदा हो गया। यह कुत्ता मध्य प्रदेश कैडर के एक आईएएस ऑफिसर का बताया जा रहा है।

दरअसल, 2 कुत्ते फोर व्हीलर के माध्यम से दिल्ली के लिए ले जाए जा रहे थे। कार में सवार लोग खाना खाने के लिए जब ग्वालियर के बिलौआ क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर रुके, इसी बीच अचानक दोनों कुत्ते चैन छुड़ाकर भाग निकले। स्टाफ के लोगों ने दोनों कुत्तों का काफी दूर तक पीछा किया। इस दौरान 2 किलोमीटर आगे जाकर 1 कुत्ता तो उनके हाथ लग गया, लेकिन दूसरा कुत्ता अभी तक लापता है।

IAS pet dog missing

बताया जा रहा है यह दोनों कुत्ते भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी राहुल द्विवेदी के थे। राहुल अभी दिल्ली में पदस्थ हैं और वे मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी के भाई बताए जा रहे हैं। अनय द्विवेदी ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं। वहीं।

वहीं इस पूरे घटना में विलुआ थाना टीआई से जानकारी ली गई तो उन्होंने जानकारी दी कि अभी गुमशुदा पालतू कुत्ता नही मिला है। उसकी खोजबीन की जा रही है। लापता कुत्ते को तलाश करने के लिए पूरे शहर में उसके पोस्टर लगवाए गए हैं और साथ ही उसका सुराग बताने वाले को इनाम देने का भी घोषणा किया गया है।

Recommended Video

    Noida में Dog Lovers सावधान !, कुत्ते ने काटा तो मालिक को देना होगा जुर्माना | वनइंडिया हिंदी|*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+