'पॉलिटिकल की बात मत कीजिए' पति सिंधिया के लिए चुनाव मैदान में उतरी प्रियदर्शिनी ने बताया मौसम का हाल

Guna Lok Sabha seat: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंची। महारानी प्रियदर्शिनी राजे गुना में सिंधिया के लिए प्रचार करेंगी।

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि चुनाव बहुत अच्छा रहेगा। इस बार महिलाएं निकलेंगी और वोट करेंगी। मध्य प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। 30 साल हो गए मेरी शादी को मैं देख रही हूं कितना विकास हुआ है।

election campaign priyadarshini raje

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया रविवार से 4 अप्रैल तक गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियदर्शिनी राजे खासकर महिला शक्ति को भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगी। एक अप्रैल को शिवपुरी जिले के खोड़ से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। इसके अलावा चंदेरी में मातृशक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगी।

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया दो अप्रैल को 10:30 बजे किला कोठी, 11:30 बजे शहनाई गार्डन मुगावली, 2:15 बजे अग्रवाल पैलेस अशोकनगर में मातृशक्ति को संबोधित करेंगी। इसके बाद तीन अप्रैल को शिवपुरी जिले के बदरवास में चुनाव प्रचार करेंगी।

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का ग्वालियर एयरपोर्ट पर सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में जिस तरह से हम हर बार जाते हैं। उसी तरह इस बार भी चुनाव प्रचार करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत को लेकर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बोली कि आप लोग क्षेत्र पर रहते हैं, मैं आपसे ही पूछना चाहती हूं, कि आप बताइए क्या माहौल है। कांग्रेस के यादव कार्ड को लेकर कहां कि यह पॉलिटिकल बात मत कीजिए मजे की बात कीजिए मौसम अच्छा है। बता दें कि 2019 के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने भी चुनाव प्रचार किया था।

संवाद सूत्र : पंकज श्रीमाली ग्वालियर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+