Gwalior news: 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को ग्वालियर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा
ग्वालियकर पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर को किया गिरफ्तार, घाटीगांव क जंगल से हुई गिरफ्तारी, एनकाउंटर के दौरान डकैत के पैर में लगी गोली, डकैत को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Gwalior पुलिस ने चंबल के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ग्वालियर पुलिस ने घाटी गांव के जंगल से डकैत गुड्डा गुर्जर को पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान डकैत गुड्डा गुर्जर के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। घायल डकैत गुड्डा गुर्जर को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल लाया गया है।
Recommended Video

घाटी गांव के जंगलों में ग्वालियर पुलिस कर रही थी सर्चिंग
जानकारी के अनुसार डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश ग्वालियर पुलिस भी लगातार कर रही थी। घाटी गांव के जंगलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान पुलिस का डकैत गुड्डा गुर्जर से सामना हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान डकैत गुड्डा गुर्जर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।
डकैत गुड्डा गुर्जर के पैर में लगी गोली
डकैत गुड्डा गुर्जर के पैर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लग गई। बताया जा रहा है कि डकैत गुड्डा गुर्जर के अन्य साथी गुड्डा गुर्जर को छोड़कर भागने में सफल हो गए लेकिन पुलिस के हाथ ₹60000 का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर लग गया जिसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
गुड्डा गुर्जर को उपचार के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती
डकैत गुड्डा गुर्जर को घायल अवस्था में जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच डकैत गुड्डा गुर्जर को अस्पताल लाया गया। इस दौरान मीडिया को डकैत गुड्डा गुर्जर से दूर रखा गया। घायल डकैत गुड्डा गुर्जर का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications