एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ गलत काम, दोस्त पार्किंग में ले गई; सीनियर ने दिया वारदात को अंजाम

Gwalior News: मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ उसकी दोस्त छात्रा के सहयोग से सीनियर छात्र के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

महाराजपुरा थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। दोनों ही आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। अब घटना के बाद प्रतिष्ठित एमिटी यूनिवर्सिटी की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

gwalior university rape case

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि यूनिवर्सिटी में ही पड़ने बाली एक सीनियर छात्रा बहला फुसलाकर अपने साथ कॉलेज कैंपस की पार्किंग में ले गई, जहां कॉलेज में ही पढ़ने वाले जयसिंह कुशवाह नाम के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

यह भी बताया गया कि आरोपी करीब तीन घंटे तक उसको नोचता रहा। बाद में उसे छोड़ दिया। छात्रा आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची, लेकिन बदनामी के डर से पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन उसकी उदासी घर वालों को खल रही थी। आखिरकार उसने अपने साथ हुई घटना बताई।

बिटिया के साथ दरिंदगी का पता लगते ही परिजन तुरंत उसे महाराजपुरा थाने लेकर पहुंचे और पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपी छात्र-छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

अब इस मामले में एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसमें कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह विदेश में है‌। चार्ज दूसरे अधिकारी के पास है। रेप की इस घटना के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन पर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे है।

विश्वविद्यालय कैंपस में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है। बावजूद इसके इस तरह की घटना होना शर्मनाक मानी जा रही है। घटना होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को दबाने में जुटा हुआ है।

वही इस मामले को लेकर ग्वालियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि पीड़िता छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी ही सीनियर दोस्त उसे बहलाकर यूनिवर्सिटी के पार्किंग में ले गई, जहां पर पहले से ही सीनियर आरोपी छात्र मौजूद था वहां पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यूनिवर्सिटी में पिछले 2 महीने के दौरान एमिटी में दो बड़ी घटनाएं हो गई। जिसकी वजह से यह सुर्खियों में रहा एक घटना तो एमिटी में पढ़ने वाले छात्र को डेंगू हो गया था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उसे छुट्टी नहीं दी और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद छात्रों ने एक हफ्ते तक लगातार हंगामा किया और अब छात्रा के साथ बलात्कार की घटना के बाद एमिटी फिर चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+