Gwalior News: शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने उठाया खौफनाक कदम, दुल्हन को दिया जिंदगी भर का दर्द
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक अपनी शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव का है।
जानकारी अनुसार मृतक युवक की कल की शादी थी और इससे पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के आत्महत्या की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

भीतरवार थाना क्षेत्र के गोहिंदा पेट्रोल पंप के पास कुछ मजदूर खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में पेड़ से लटका युवक का शव देखा। उसके बाद मजदूरो ने कुछ लोगों को मौके पर बुलाया और उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो इस मृतक युवक की पहचान हुई।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए भितरवार थाना प्रभारी धवल सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है बीती रात में ही युवक ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या कर ली है। युवक का शव नीचे उतर कर पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही इस पूरी घटना की जांच की जा रही है कि आखिर मृतक युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसकी क्या वजह है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications