Gwalior News: रामोत्सव से सराबोर हुआ लक्ष्मण ताल, 11 हजार दीपों से जगमगाया शहर

Gwalior News: संगीतधानी ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित लक्ष्मण तलैया देर रात अद्भुत व अलौकिक दृश्य से सराबोर हो गई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने शहरवासियों के साथ 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए।

एक साथ इतने दीपों के प्रज्ज्वलन से लक्ष्मण तलैया ही नहीं ग्वालियर दुर्ग की प्राचीर भी दीप्तमान हो गई। पवित्र नगरी अयोध्या में राम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यह दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Laxman Tal 11 thousand lamps .

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न तोमर के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी तथा संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह व एसडीएम लश्कर नरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भी दीप प्रज्ज्वलन में हिस्सा लिया।

ऊर्जा मंत्री ने परिवार के साथ की पूजा अर्चना

Recommended Video

    Gwalior News: रामोत्सव से सराबोर हुआ लक्ष्मण ताल, 11 हजार दीपों से जगमगाया शहर

    ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने लक्ष्मण तलैया परिसर में स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दीपदान के बाद भगवान श्रीराम की आरती उतारी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद भक्तजनों ने भगवान श्रीराम, जानकी एवं हनुमानजी के जयकारे लगाए। लक्ष्मण तलैया परिसर में स्थित राम-जानकी मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, भगवान बराह मंदिर, हनुमानजी मंदिर व भोलेनाथ जी के मंदिर और लक्ष्मण तलैया 11 हजार दीपों से जगमग हो गए।

    पूरा देश मना रहा दीपावली

    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि एक समय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वनवास से वापस आने की खुशी में 'राम ज्योति' जलाकर अयोध्या में दीपावली मनाई गई थी, तो आज प्राण-प्रतिष्ठा होने की खुशी में सारे देश के साथ ग्वालियरवासी दीपावली मना रहे हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, यह अवसर हम सबके लिए दीपावली की तरह है।

    दीपावली के पूर्व धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है ग्वालियर में आज लक्ष्मण तलैया पर 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित कर हम धनतेरस का त्यौहार मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस आनंद में यह कार्यक्रम हो रहा है, यह और खुशी की बात है, क्योंकि जहां आनंद है, वहीं भगवान श्री राम हैं। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि दीपों से अपने-अपने घर, दुकान गली, मोहल्लों को सजाएं, जिसका दिव्यतम दीदार सभी शहरवासी करेंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने राम धुन भी जपी और श्री राम की आरती की।

    संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir: राम मंदिर 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह का पूरा शेड्यूल, जानें कब क्या होगा?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+