Ram Mandir: राम मंदिर 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह का पूरा शेड्यूल, जानें कब क्या होगा?
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन आज कुछ देर में होने वाला है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी दोपहर में की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर अभिषेक या प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।
देशभर के राम भक्त आयोध्या में इन दिनों एकत्र हुए हैं। भगवा ध्वज लहराते, ढोल बजाते हुए हजारों की संख्या में जयकारे लगाते और नाचते भक्त अयोध्या में इस वक्त आपको देखने को मिल जाऐंगे। आइए जानते हैं आज के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल...?

Ram Mandir Pran Pratishtha full schedule: राम मंदिर 'प्राण-प्रतिष्ठा' कार्यक्रम का शेड्यूल
- राम मंदिर 'प्राण-प्रतिष्ठा' के लिए पूजा अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू कर दी गई थी। आज सुबह से मंदिर में पूजा-अर्चना जारी है।
- सुबह 10:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से राम जन्मभूमि जाएंगे।
- सुबह 10:55 बजे पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे।
- सुबह 11 से 12 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर परिसर का दौरा कर सकते हैं।
- दोपहर 12:05 से 1 बजे के बीच प्राण-प्रतिष्ठा या अभिषेक समारोह शुरू होगा। पीएम मोदी मोदी अनुष्ठान की अध्यक्षता करेंगे।
- दोपहर करीब 1 बजे, पीएम मोदी लगभग 7,000 लोगों की एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के लिए मंदिर परिसर से प्रस्थान करेंगे।
- दोपहर 2:10 बजे पीएम मोदी कुबेर का टीला जाएंगे, जहां भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है।
- राम मंदिर 23 जनवरी से राम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।
राम मंदिर 'प्राण-प्रतिष्ठा' अनुष्ठान 16 जनवरी को शुरू हुआ
मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए अभिषेक अनुष्ठान 16 जनवरी को सरयू नदी से शुरू हुआ और आज दोपहर 'अभिजीत मुहूर्त' में पूरा किया जाएगा।
उम्मीद है कि लाखों लोग इस कार्यक्रम को टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव देखेंगे। सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है और कई राज्यों ने इसका पालन किया है।
देश भर के मंदिरों ने इस अवसर पर विशेष उत्सव की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications