Gwalior News: नौकरी चाहिए तो मेरे साथ एक रात गुजारनी होगी, बीज निगम अफसर ने की सारी हदें पार
Gwalior News: डीएसपी क्राइम शियाज केएम ने बताया कि बीज विकास निगम में संविदा भर्ती के लिए 3 जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू रखे गए थे। इसमें पीड़ित छात्रा सहित कई प्रतिभागी इंटरव्यू देने आए थे।
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। नौकरी के बदले आबरू की मांग की जा रही थी। परीक्षार्थी की शिकायत पर ग्वालियर की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार ग्वालियर बीज निगम में नौकरी तलाश रहीं तीन छात्राओं से कंप्यूटर आपरेटर ने फोन पर ऐसी मांग की, छात्राएं घबरा गई। दो छात्राएं तो डर के कारण चुप रहीं। एक छात्रा ने हिम्मत कर पुलिस को बताया- कंप्यूटर आपरेटर नौकरी लगवाने के एवज में अश्लील बात कर साथ में आबरू की मांग कर रहा था।

छात्रा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत सक्रिय हुई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपित को पकड़ लिया। वह भोपाल का रहने वाला है। भोपाल में ही पदस्थ है।
जीवाजी यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रही 26 वर्षीय छात्रा मूल रूप से रीवा की रहने वाली है। वह ग्वालियर के सिरोल स्थित सनवैली हाउसिंग सोसायटी में रूम लेकर रह रही थी। कुछ समय पहले मध्य प्रदेश बीज निगम में संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। जीवाजी यूनिवर्सिटी में ही इंटरव्यू लिया गया।
इंटरव्यू लेने के लिए पैनल भोपाल से आया था। पैनल में कंप्यूटर आपरेटर संजीव तंतुवे पुत्र देवीराम भी आया था। विद्यार्थियों की सूची वही बनाता था। टीम इंटरव्यू लेकर लौट गई। इसके बाद तीन छात्राओं को संजीव ने फोन किया। फोन कर उसने कहा- अगर वह उसकी इच्छा पूरी कर देंगी तो वह नौकरी लगवा सकता है। छात्राएं घबरा गई। दो छात्राओं ने उसका मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया।
तीसरी छात्रा के पास बार-बार फोन आ रहा था। छात्रा परेशान होकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने इस मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उसे पकड़कर ग्वालियर लाया गया। पता लगा है वह और भी कई छात्राओं को इस तरह से परेशान करता था।
अपराध शाखा के अधिकारी के जानकारी अनुसार पीड़ित छात्रा ग्वालियर में पढ़ाई करती है और रीवा की रहने वाली है और उसने संविदा भर्ती के लिए इंटरव्यू दिया था।












Click it and Unblock the Notifications