Gwalior News: होली के हुड़दंग में दो परिवारों में चलने लगे लाठी-डंडे, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

Gwalior News: ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में होली के हुड़दंग के बीच दो परिवारों में झगड़े के बाद जमकर सड़क पर बवाल हुआ है। दोनों ही पक्ष ने एक दूसरों से लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रास एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Holi sticks and sticks Gwalior News

घटना ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के बनारपूरा गांव की है। यहां गांव में ही रहने वाले हाकिम सिंह और मनीष परिहार के परिवार के बीच होली खेलने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और झगड़े के बाद दोनों ही परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मार पिटाई हुई इस दौरान घर की महिलाएं पुरुषों को बचाने पहुंची तो उन्हें भी लाठी मार कर घायल कर दिया गया।

मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिजौली थाना पुलिस ने जहां झगड़ा शांत कराया तो वही मनीष परिहार की शिकायत पर राहुल परिहार और हकीम परिहार एवं हकीम परिहार की शिकायत पर मनीष परिहार के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फिलहाल इस पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने गांव में सुरक्षा बल भी लगाया है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+