Gwalior News: बच्चों से भरी स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसीटा, हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल बस साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी, जिसके बाद 10 मीटर तक घसीटते ले गया है।जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

साइकिल सवार 14 वर्षीय छात्रा को टक्कर मारने के बाद 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों ने जब शोर मचाया तो ड्राइवर ने बस रोकी। घटना पड़ाव इलाके की आरपी कॉलोनी गेट की बताई जा रही है। घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

gwalior school bus accident

शहर के हजीरा स्थित जति की लाइन में रहने वाला भविष्य पिता नंदराम वर्मा BTI स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। शनिवार शाम को वह स्कूल से घर लौट रहा था।

उसके दोस्त ने उसे आरपी कॉलोनी गेट तक छोड़ने के लिए कहा। भविष्य उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर आरपी कॉलोनी गेट तक छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

तिराहे पर आईपीएस स्कूल की बस क्रमांक MP07 P-0168 के ड्राइवर ने तेजी से बस मोड़ी। बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र और उसका दोस्त नीचे गिर गए।बस छात्र को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। लोगों ने जब शोर मचाया तब ड्राइवर ने बस रोकी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था।

आपको बता दे नंदराम के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी प्राची और आकांक्षा तथा सबसे छोटा भविष्य था। उसकी मौत से उनके परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया है। इकलौते बेटे की मौत का पता चलते ही उसकी मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां बार-बार बेसुध हो रही है।वही इस मामले में पड़ाव थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+