ग्वालियर: बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 13 लोगों की मौत, मृतकों में 12 महिलाएं
ग्वालियर: बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 13 लोगों की मौत, मृतकों में 12 महिलाएं
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यह हादसा ग्वालियर के पुरानी छावनी थानान्तर्गत आनंदपुरम ट्रस्ट के सामने हुआ है।

Recommended Video
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी छावनी थानान्तर्गत आनंदपुरम ट्रस्ट के सामने बस और ऑटों में टक्कर हो गई। हादसे में मरने वालों में आटो रिक्शा में सवार 12 महिलाएं और चालक शामिल हैं। इन महिलाओं को पोषण आहार ठेकेदार ने मंगल दिवस पर खाना बनाने के लिए ठेकेदार ने बुलाया था। सभी महिलाएं काम करके वापस दो ऑटों से घर लौट रही थी। लेकिन एक आटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में सवार हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ऑटो बामोर की तरफ जा रहा था तभी ग्वालियर की ओर आ रही बस ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 12 महिलाएं और एक ऑटो चालक है। हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसपी अमित संघी ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसा आनंदपुरम ट्रेस्ट के सामने हुए, आटो रिक्शा ग्वालियर से जा रहा था और बस मुरार से आ रही थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रास्ते पर चक्काजाम भी कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां मृतकों के परिजनों की भीड़ लग गई है।
चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान
वहीं, घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों 50-50 हजार सहायता राशि देने के साथ जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। साथ ही पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
पीएम मोदी ने किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों के परिजनों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी।












Click it and Unblock the Notifications