Gwalior High Voltage Drama: महिलाओं ने बीच सड़क पर शुरू किया WWE, एक-दूसरे के बाल खींचने का वीडियो वायरल
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बाइक टकराने का विवाद सरेआम मारपीट में बदल गया। सड़क पर महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना गुरुवार की दोपहर शिंदे की छावनी क्षेत्र की बताई जा रही है। पटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार आमने-सामने से आ रहे थे। इन मोटरसाइकिल पर महिलाएं बैठी हुई थी। तभी दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। इसी बात को लेकर पहले तो दोनों बाइक सवार और महिलाओं में विवाद हुआ फिर विवाद इतना बड़ा कि वह मारपीट तक पहुंच गया।

दोनों साइकिल पर बैठी महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। सड़क पर जमकर झगड़ा हुआ एक दूसरे को गाली गलौज किया गया। तभी वहां से गुजर रही कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया है।
बीच सड़क पर हो रही इस लड़ाई में पुरुषों के द्वारा महिलाओं से मारपीट गलत भाषा उपयोग करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन शायद मानवीय संवेदनाएं अब लोगों में नहीं है। इसी वजह से विवाद में बीच बचाव करने के बजाए लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे।
शहर में हुई इस घटना की शिकायत भले किसी ने ना की हो, लेकिन इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं की गई है। यदि कोई भी शिकायत करने के लिए आता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications