Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior court: शादी के 8 साल बाद पति का खुलासा, कहा- मेरी पत्नी महिला नहीं किन्नर है, शादी शून्य करने की मांग

कुटुंब न्यायालय ने पत्नी को मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया था, लेकिन पत्नी ने प्रति परीक्षण के दौरान कोर्ट में मना कर दिया।

Gwalior my wife is kinnar

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अजब गजब मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक शादी के 8 साल बाद अपनी पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाते हुए कुटुंब न्यायालय से महिला का मेडिकल परीक्षण कराने का आग्रह किया। महिला के पति का आरोप है कि उसकी शादी धोखे से एक किन्नर से कर दी गई है। इसलिए विवाह को शून्य किया जाए।

मामला ग्वालियर का है। यहां रहने वाले एक युवक के पिता की तबीयत हमेशा खराब रहती थी। इस वजह से पिता ने उमेश (परिवर्तित नाम) की विवाह कराने की इच्छा जताई। इसी बीच भिंड से उमेश का रिश्ता आ गया। बातचीत तय होने के बाद उमेश ने 2004 में भिंड में विवाह कर लिया। विवाह के बाद कुछ समय तक उमेश का अपनी बीबी से संबंध नहीं बना। इसके बाद बीबी मायके चली गई। इसी बीच रमेश के पिता का निधन हो गया। जिसके बाद काफी समय बाद उमेश का अपनी पत्नी से संबंध बना। इस दौरान पत्नी ने काफी कुछ सहा। जिसके बाद उमेश अपनी पत्नी को स्त्री रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराया और वहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया। डॉक्टर ने उमेश को जानकारी दी कि उसकी पत्नी महिला नहीं है और उसके जननांग पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं।

इस मामले के बाद पत्नी ने रमेश (परिवर्तित नाम) को सारी बात बताई कि ऑपरेशन के बाद उसके गुप्तांग विकसित हो गए थे। बाद में रमेश ने इस विवाह को फर्जी बताते हुए कुटुंब न्यायालय में अर्जी दाखिल कर शादी रद्द करने की गुहार लगाई।

युवक ने तीन बिंदुओं पर पत्नी का मेडिकल कराने की गुहार कोर्ट से लगाई है। जिसमें पत्नी क्या मां बन सकती है, दूसरा जननांग पूर्ण रूप से विकसित है या नहीं, क्या महिला वैवाहिक संबंधों के लिए सक्षम है।

युवक का आरोप है कि यह शादी उसे धोखे में रखकर की गई है। इसे विवाह नहीं कहा जा सकता। कुटुंब न्यायालय इस शादी को शून्य घोषित करे और महिला की मेडिकल जांच का आदेश दे। आपको बता दें कि कुटुंब न्यायालय ने महिला की मेडिकल जांच के भी आदेश दिए थे, लेकिन महिला ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+